ललितपुर। विकासखंड जखौरा के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौदा स्वामी एवं प्राथमिक विद्यालय ननौरा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ। इस दौरान ई- पाठशाला, मोहल्ला क्लास, दीक्षा एप, रीड लॉग एप की विस्तार से जानकारी दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी जखौरा जमील अहमद ने बच्चों को दूरदर्शन पर दीक्षा एप पर प्रसारित होने वाली पाठ सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौदा स्वामी में पुस्तकालय का शुभारंभ विद्यालय की छात्रा प्रिंसी नामदेव ने फीता काटकर किया। मीना मंच का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी ने किया। संचालन इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार नापित ने किया। शिक्षक संकुल राकेश कुमार कौशिक, चंद्रभान सिंह, पवनेंद्र सिंह ,विनोद कुमार, अरविंद सिंह, आलोक स्वामी, अनिल राठौर ,अशोक कुमार श्रीवास, सरिता जैन, गरिमा जैन, नैंसी सोनी, अजब सिंह राजपूत, हरिशंकर, सपना सिकरवार, रमेश चंद्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।