फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six woman include eight people corona positive

छह युवती समेत आठ मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 23 Dec 2020 01:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
six woman include eight people corona positive
coronavirus-case.jpeg - फोटो : coronavirus-case.jpeg
ललितपुर। मंगलवार को विभिन्न सेंटरों से लिए सैंपल की जांच रिपोर्ट में आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1,457 सैंपल लिए। इनमें 656 सैंपल आरटीपीआर किट, 13 सैंपल ट्रू नॉट से और 788 सैंपल एंटीजन किट से लिए गए। आरटीपीआर जांच की आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति व एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में सात व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
संक्रमितों में शहर के मोहल्ला इलाइट के पास स्थित पूल्ड हाउस कॉलोनी निवासी एक और पीडब्लूडी कॉलोनी कैलगुवा निवासी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा तहसील तालबेहट के ग्राम मऊ, तेरई फाटक, पूराकलां, नयाखेड़ा, गूगर और रजावन निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें चार होम आइसोलेशन और एक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दो को एल-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

------
3,257 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,257 हो गई है। इनमें 46 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 3,139 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वर्तमान में 72 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा बीते पांच दिनों से आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1,313 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मंगलवार को आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों को सुविधा अनुसार उपचार मुहैया कराया जा रहा है।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed