फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six villagers stranded on island due to opening of gates of Sajnam Dam

Lalitpur News: सजनाम बांध के गेट खुलने से छह ग्रामीण टापू पर फंसे

Sat, 17 Aug 2024 02:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Six villagers stranded on island due to opening of gates of Sajnam Dam
ललितपुर। घर से खेत पर गए छह ग्रामीण अचानक बांध के गेट खुलने से नदी का जलस्तर बढ़ने से फंस गए। ग्रामीणों ने पानी से बचने के लिए एक टापू पर शरण ली। बांध के गेट बंद कराए गए। इसके बाद सभी ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

तहसील महरौनी के खजुरिया गांव निवासी माेहम्मद शाकिर, सानू पुत्र सत्तार खान, जीशान पुत्र बसीर, बृजेश बुनकर पुत्र जयराम, रहमत अली पुत्र शेर अली, इकबाल खान पुत्र ईशा खां निवासी ग्राम खजुरिया बृहस्पतिवार सुबह सजनाम नदी किनारे गए थे। बुधवार की रात से हो रही बारिश से सजनाम बांध में पानी की आवक ज्यादा होने पर अतिरिक्त पानी की निकासी करने के लिए सजनाम बांध के चार गेट डेढ़-डेढ़ मीटर खोल दिए गए। बांध के गेट खुलने से सजनाम नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे सभी छह ग्रामीण पानी के बीच एक टापू पर फंस गए। गांव के लोगों को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे। लेकिन सजनाम नदी पूरे उफान पर बहने से ग्रामीण कोई प्रयास नहीं कर पा रहे थे। ग्रामीणों के नदी के बीच फंसने की सूचना पर एसडीएम महरौनी, अधिशासी अभियंता भूपेश सुहेरा सहित महरौनी पुलिस मौके पर पहुंची। शाम करीब 5:30 को सजनाम बांध के गेट बंद कराए गए। इसके बाद नदी में पानी का स्तर कम हुआ। टापू पर फंसे सभी छह ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के बाहर निकल आने के बाद सजनाम बांध के एकबार फिर से गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन


बांध से निकली सजनाम नदी एक टीले के दोनों ओर है बहती
सजनाम बांध से निकलने वाली सजनाम नदी ग्राम खजुरिया के पास पहुंचने पर एक टीले के पास दो हिस्सों में बंटने के बाद आगे पुन: मिल जाती है। उक्त टापू पर ही सभी छह ग्रामीण मौजूद थे। जोकि बांध के गेट खुलने पर उक्त टापू पर फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बांध के गेट खोले जाने से पहले निचले क्षेत्र के गांवों में सूचना देकर अलर्ट दिया गया था। इसके बाद गेट खोले गए थे। इससे नदी किनारे गए छह ग्रामीण एक टापू पर फंस गए थे। इसके बाद बांध के गेट बंद किए गए। नदी का जलस्तर कम होने के बाद सभी छह ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। - इंजी. विनोद कुमार, सहायक अभियंता सिंचाई खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed