{"_id":"6421e1a72ca0214e6204702c","slug":"six-seats-of-ms-can-get-recognition-after-two-years-lalitpur-news-c-11-1-jhs1004-63455-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दो साल बाद एमएस की छह सीटों को मिल सकती मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दो साल बाद एमएस की छह सीटों को मिल सकती मान्यता
विज्ञापन
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के तीन विभागों की एमएस की छह सीटों को नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) की जल्द मान्यता मिल सकती है। सोमवार को एनएमसी की टीम ने कॉलेज का निरीक्षण करके मानकों की जांच की। बताया गया कि टीम को सबकुछ ठीक मिला है।
मेडिकल काॅलेज में स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में एमएस की चार और ईएनटी व नेत्र रोग विभाग में एक-एक सीट बढ़ी थी। इन सीटों पर कॉलेज पिछले दो सालों से प्रवेश तो ले रहा है मगर एनएमसी से इसकी मान्यता नहीं है। ऐसे में सोमवार को अलग-अलग टीगों ने सीटों की मान्यता के लिए विभागों का निरीक्षण किया। बताया गया कि टीमों ने चिकित्सा शिक्षकों की उपस्थिति देखी। इसके अलावा इसकी भी जांच की कि जितने डॉक्टर विभाग में दर्शाए जा रहे हैं, उतने हैं भी या नहीं। विभागों की ओपीडी से लेकर ओटी की स्थिति की भी जांच की। इसके अलावा मशीनों का भी ब्योरा दर्ज किया। जो मशीनें खराब थीं, उनके बारे में भी पूछताछ की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि निरीक्षण के दौरान टीमों ने सभी मानकों को परखा है। पूरी उम्मीद है कि जल्द ही तीनों विभागों की छह सीटों को मान्यता मिल जाएगी।
आज हो सकता मेडिसिन विभाग का निरीक्षण
वर्ष 2021 में गायनी, ईएनटी और आई के अलावा मेडिसिन विभाग में भी एमडी की सीटें बढ़ी थीं। ऐसे में मंगलवार को एनएमसी की टीम मेडिसिन विभाग के निरीक्षण के लिए आ सकती है।