फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Six more dengue patients found in 24 hours

Lalitpur News: 24 घंटे में डेंगू के छह और मरीज मिले

Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Fri, 06 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Six more dengue patients found in 24 hours
सरकारी रिकाॅर्ड में मरीजों की संख्या हुई 35, विभाग के पास निजी अस्पतालों का डाटा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में डेंगू थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में छह मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जनपद में मरीजों की संख्या 35 पर पहुंच गई है। यह सिर्फ सरकारी अस्पताल मेडिकल कॉलेज में जांच कराने वाले मरीजों की सूची है। जबकि निजी चिकित्सालयों में भी कई मरीज इलाज करा रहे हैं, जिसका डाटा स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विगत कुछ दिनों से डेंगू के मरीज न मिलने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली थी। लेकिन अचानक छह मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग परेशान है, क्योंकि हाल ही में संचारी रोग रोकथाम माह का शुभारंभ हुआ है, जिसको लेकर स्वास्थ्य महकमा बड़े-बड़े दावे कर रहा था। 24 घंटे में निकले मरीजों में शहर के वीआईपी इलाके सिविल लाइन के सात वर्षीय बालक के अलावा कस्बा महरौनी, ग्राम धवा, खिरिया भारंजू, कस्बा पाली व ग्राम धनगौल के मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कस्बा पाली के सगे भाई-बहन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए भोपाल ले गए हैं। इन दोनों मरीजों का रिकार्ड स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ रहे मच्छर जनित रोग
वर्तमान में मच्छरों से जनित बीमारी का प्रकोप है। वर्तमान में ग्रामीण इलाकों में तो दूर की बात शहरी इलाकों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन नगर में सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। शहर के अधिकांश गली-मोहल्लों व मुख्य मार्ग पर गंदगी, कीचड़ व जलभराव है।


वर्तमान में छह मरीजों की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी संख्या कुल संख्या 35 हो गई है। पाली कस्बे के सगे भाई-बहनों का कोई ब्योरा नहीं है। इसलिए उन्हें इन मरीजों में शामिल नहीं किया गया है।-डॉ. देशराज, जिला महामारी रोग नियंत्रण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed