फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six month water crises

छह माह से झेल रहे है पेयजल संकट

Wed, 11 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
six month water crises
कैप्सन - हैंड पम्प पर पानी लेने जुटे लोग - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। माताटीला बांध में अपार पानी होने के बावजूद नगर के गंज मोहल्ला के लोगों को सर्दी के मौसम में बूंद-बूंद पानी के परेशान होना पड़ रहा है। इस मोहल्ले की डाक्टर हरिश्चंद्र झा के मकान से उदय प्रकाश गुप्ता के मकान तक के लोगों को पिछले छह माह से पेयजल के लिए गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली पर्व पर लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर जुट रहे हैं।
विज्ञापन

माताटीला बांध से नगर के अलावा झांसी और बबीना में पेयजल आपूर्ति होती है। इस समय बांध में पर्याप्त मात्रा में पानी है। इसके बावजूद नगर के कुछ मोहल्लों के निवासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर के गंज मोहल्ला में रहने वाले लोगों को पिछले छह माह से बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस गली में तीन वर्ष पहले विभागीय अधिकारियों ने अलग से पाइप लाइन डाल कर लोगों को पानी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की थी। लोगों का आरोप है कि वह काम भी खराब गुणवत्ता की भेंट चढ़ गया। वहीं, कुछ लोग पानी का सही प्रेशर में न छोड़ना बता रहे हैं। लेकिन इस समय पानी लेने के लिए सुबह से रात तक जनता हैंडपंपों का सहारा ले रही है।
विज्ञापन

दीपावली के मौके पर लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जनता की शिकायत पर विभागीय लोगों ने अभी तक खानापूर्ति करने का काम किया है।
डॉ. हरिश्चंद्र झा
पानी की आपूर्ति होते ही अधिकांश लोग टुल्लू पंप चलाञकर पूरा पानी खींच लेते हैं। जिससे हम लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।
रमेश प्रजापति
धनी लोगों ने बोरिंग करा ली लेकिन गरीब तबके के लोगों को पानी के संकट का सामना करना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि भी लोगों की समस्या के निदान के प्रति उदासीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्ना लाल
दीपावली पर घरों की साफ- सफाई होने के कारण पानी की अधिक आवश्यकता है। इसके बाबजूद जल संस्थान पानी मुहैया नहीं करा पा रहा है।
इंद्रिरा जैन गृहणी
चुनाव के समय जनता की परेशानी दूर करने की बात कहने वाले जनप्रतिनिधि अब इस समस्या के निदान को लेकर मौन साधे हुए हैं।
शकुंतला बट्टा
छह माह से पानी की सही आपूर्ति न होने के बारे में किसी ने अवगत नहीं कराया। मंगलवार को इस समस्या को दिखवा कर लोगों की परेशानी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

अभिलेष कुमार, अवर अभियंता जल संस्थान
अंधाधुंध हो रही बोरिंग से गिर रहा है जलस्तर
नगर में जिस तेजी से पानी का संकट बढ़ रहा है, उसी तेजी से घर-घर बोरिंग का काम भी हो रहा है। इसके चलते नगर का भूजल स्तर भी दिन प्रति दिन गिरता जा रहा है। आने वाले समय में गिरता भूजल स्तर क्षेत्र के लोगों के लिए मुसीबत भरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed