फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six blocks 134 pradhan seats, reservation

जिले के छह ब्लाकों की 134 प्रधान की सीटें हुई अनारक्षित

Thu, 04 Mar 2021 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
six blocks 134 pradhan seats, reservation
voting.jpg - फोटो : voting.jpg
ललितपुर। जिले में प्रधान पद हेतु अनारक्षित एवं आरक्षित सीटों का सस्पेंस खत्म हो गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने सभी छह ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों की सूची जारी कर दी है। इसमें 134 प्रधान पद की सीटें अनारिक्षत हैं, जबकि 281 सीटों को आरक्षित किया गया है। अब इन पर आपत्तियां मांगी र्गई हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद हेतु आरक्षण को लेकर पिछले कई दिनों से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। जिला मजिस्ट्रेट अन्नावि दिनेश कुमार ने विभागीय अफसरों के साथ चर्चा कर आरक्षण तय कर दिया है। इसमें जिले की 281 सीटों को आरक्षित किया गया है, जबकि 134 सीटों को अनारक्षित घोषित किया गया है। ब्लाक जखौरा की 85 सीटों में अनुसूचित जन जाति की 3, अनुसूचित जाति की 17, पिछड़ी जाति की 23, स्त्रियां 14, अनारक्षित 28, तालबेहट ब्लाक की 54 सीटों में अनुसूचित जन जाति की 3, अनुसूचित जाति की 9, पिछड़ी जाति की 15, स्त्रियां 9, अनारक्षित 18, बार ब्लाक की 62 सीटों में अनुसूचित जन जाति की 3, अनुसूचित जाति की 12, पिछड़ी जाति की 17, स्त्रियां 10, अनारक्षित 20, मड़ावरा ब्लाक की 65 सीटों में अनुसूचित जनजाति की 3, अनुसूचित जाति की 15, पिछड़ी जाति की 17, स्त्रियां 10, अनारक्षित 20, बिरधा ब्लाक की 83 सीटों में अनुसूचित जन जाति की 3, अनुसूचित जाति की 19, पिछड़ी जाति की 22, स्त्रियां 12, अनारक्षित 27, महरौनी ब्लाक की 66 सीटों में अनुसूचित जन जाति की 3, अनुसूचित जाति की 16, पिछड़ी जाति की 17, स्त्रियों के खाते 9 सीटें गई हैं, जबकि 21 सीटों को अनारक्षित रखा गया है। प्रधान पद के लिए आरक्षण तय करते समय 1995 से 2015 तक के श्रेणीवार आरक्षण को ध्यान में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed