फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   six bike recovered, criminal captured

चोरी की छह मोटरसाइकिलों के साथ अंतर्राज्यीय वाहन चोर पकड़ा

Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
six bike recovered, criminal captured
पुलिस लाइन परिसर में चोरी की गई बाइकों के साथ चोर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना बार पुलिस ने ग्राम लड़वारी तिराहा पर चेकिंग के दौरान चोरी की छह बाइकों के साथ एक अंतरराज्जीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मध्य प्रदेश के छतरपुर और मऊरानीपुर से चोरी की गईं तीन बाइक समेत छह बाइकें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि थाना बार पुलिस द्वारा शनिवार की शाम को ग्राम लड़वारी तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक पल्सर सवार को रोका गया। उस पर बैठा दूसरा बाइक सवार अंधेरे में फरार हो गया, जबकि बाइक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। बाइक चालक से जब पुलिस ने बाइक के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा सका और सख्ती से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम ग्राम बघौरा निवासी गनपत सिंह बताया। उसने यह भी बताया कि उसकी बाइक चोरी की है। वह अपने भाई डग्गी राजा के साथ मिलकर जिले के अलावा मध्य प्रदेश व झांसी के आसपास बाइक चोरी करता है। वह बाइक बेचने की फिराक में था। तभी पुलिस ने अब उसे पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर बार पुलिस ने उसके घर से पांच अन्य बाइकें भी बरामद कर लीं और उसके एवं उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बरामद हुई बाइकों में दो मोटरसाइकिलें मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला और एक मोटरसाइकिल साइकिल झांसी के मऊरानीपुर से चोरी की गई थी, जिनका मुकदमा उन थाना क्षेत्रों में दर्ज है। इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर वाहन स्वामियों का पता लगाया जा रहा है। बाइक चोर को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार व अभय प्रताप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed