फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sit-in over Ramavatar murder case called off following assurance of action.

Lalitpur News: रामअवतार हत्याकांड में कार्रवाई के आश्वासन के बाद उठा धरना

Thu, 11 Jun 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sit-in over Ramavatar murder case called off following assurance of action.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रामअवतार की गैर इरादतन हत्या के मामले में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी डेढ़ महीने बाद भी न होने से आक्रोशित परिजनों ने मंगलवार शाम को घंटाघर पर धरना प्रदर्शन शुरू किया था। रातभर धरना देने के बाद बुधवार दोपहर एसपी से जांच और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद 18 घंटे से चल रहा धरना समाप्त हो गया।
कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम करगन निवासी रामअवतार 24 अप्रैल को हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने तीन नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजन नाराज थे।
विज्ञापन

इसी के विरोध में मृतक के परिजन मंगलवार शाम घंटाघर पर धरने पर बैठ गए थे। सीओ सदर सुनील भारद्वाज और कोतवाली प्रभारी अनुराग अवस्थी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। देर रात अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह भी मौके पर पहुंचे, मगर धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने मृतक की पत्नी प्रियंका से फोन पर बातचीत कर निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रियंका समेत अन्य परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्हें अब तक की पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी गई।

एसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए एसओजी और कोतवाली पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed