फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Singepur in low voltage problem

एक महीने से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे सिंगेपुर के लोग

Wed, 13 May 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Singepur in low voltage problem
कलौथरा। ब्लॉक बिरधा के ग्राम पंचायत सिंगेपुर में एक महीने से लो-वोल्टेज की समस्या है, बल्ब का फिलामेंट की जुगनू की तरह चल रहा है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। उनमें नाराजगी भी है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

रात में बच्चों का हाल बेहाल रहता है। टीवी, कूलर, फ्रिज आदि उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिरधा विद्युत सब स्टेशन से सजनाम फीडर की बहुत पुरानी लाइन है, जो पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस फीडर से एक दर्जन ग्रामों में बिजली की सप्लाई होती है। ग्राम सिंगेपुर में 200 कनेक्शन के बीच में एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इससे ग्राम में बिजली केवल बत्ती की तरह जल रही है। इससे पहले दो बार ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, क्योंकि नया ट्रांसफार्मर केवल एक से दो दिन चलता है। विभाग को कई बार अवगत कराया गया है कि ग्राम सिंगेपुर में करीब 250 किलोवाट का ट्रांसफार्मर रखवाया जाए। इतना ही नहीं, सजनाम फीडर के ग्रामों में केवल दिन में ही बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम सिंगेपुर में लो वोल्टेज बिजली आने से पंखे नहीं चल पा रहे हैं। मच्छरों से रात में बच्चों का बहुत बुरा हाल रहता है। ग्राम के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रमोद कुमार, ग्राम सिंगेपुर
लाइट नहीं आने के कारण जनजीवन बेहाल है, क्योकि गर्मी बहुत पड रही है। साथ ही मच्छर भी बहुत बढ़ गए हैं। इससे रात काटना मुश्किल हो रहा है। कोई भी विद्युत उपकरण नहीं चल रहे हैं।

- रावराजा सिंह, ग्राम सिंगेपुर
लॉकडाउन के कारण महिलाएं और बच्चे अपने ही घर में रह रहे हैं, लेकिन बिजली नहीं आने से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि, महिलाएं और बच्चे अपने घर से कहां जाएं।
- सौरभ कुमार, ग्राम सिंगेपुर
गांव के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। एसडीओ को मौके पर भेजकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed