{"_id":"5f0a0fd58ebc3e639e0b4a9a","slug":"silgan-railways-water-pass-filled-with-water-lalitpur-news-jhs1713123143","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलगन रेलवे अंडरब्रिज और पुल के नीचे भरा है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलगन रेलवे अंडरब्रिज और पुल के नीचे भरा है पानी
विज्ञापन
सिलगन रेलवे अंडरब्रिज में भरा पानी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बरसात से सिलगन रेलवे अंडरब्रिज व टीकमगढ़ रेल लाइन के नीचे पुल में पानी जमा हो गया है। अंडरब्रिज में पानी भरने से यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है। टीकमगढ़ रेल लाइन के ब्रिज में पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। कई दो पहिया वाहन चालक गिरकर चुटहिल हो चुके हैं। पैदल चलने वाले पानी से निकलने को मजबूर हैं। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर के राजघाट रोड स्थित रेलवे पुल व सिलगन रेलवे क्रासिंग के अंडरब्रिज बारिश का पानी जमा हो गया है। इसमें सिलगन रेलवे क्रॉसिंग के अंडरब्रिज से वाहनों की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई है। बीते वर्ष ही यह अंडरब्रिज बनकर तैयार हुआ है। इससे वाहनों की निकासी भी शुरू हो गई थी, लेकिन बारिश का पानी जमा होने से बंद रास्ता बंद हो गया है। कई दो पहिया वाहन अंजाने में निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे दिक्कत हो रही है। अधिक पानी में पहुंचने पर बाइक के साइलेंसर में पानी भरने का डर बना रहता है। कइयों की बाइकें अधिक पानी होने के चलते बीच अंडरब्रिज में बंद हो जाती हैं। हालांकि, अब अंडरब्रिज में अधिक पानी जमा होने से आवागमन पूरी तरह से बंद चल रहा है।
इसी तरह टीकमगढ़ रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर गया है। इससे लोगों को मजबूरन ही इससे होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। जबकि, यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां से चंदेरी, राजघाट और जखौरा क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही होती है।
दोनों पुल में बारिश के मौसम में लगातार पानी जमा हो जाता है। लोगों को निकलने की मजबूरी है, लेकिन अधिकारी नजर अंदाज कर रहे हैं।
- योगेंद्र
पुल में पानी भरा है। ऐसे में रेलवे क्रॉसिंग तक पहुंचने के लिए पुल के नीचे से निकलना पड़ता है, इससे दूषित पानी से निकलने को मजबूर हैं।
- अरविंद
अंडरब्रिज से पानी की निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, जिससे पानी जमा न हो सके और लोगों को अंडरब्रिज से निकलन में सुविधा हो सके।
- देवीसिंह
टीकमगढ़ रेलवे लाइन के नीचे ब्रिज में पानी भरे होने से दो पहिया वाहन चालकों को निकलने में अधिक परेशानी हो रही है। दूषित पानी कपड़ों पर आ रहा है।
- आधार यादव