{"_id":"66183723726462cb0508bf64","slug":"silgan-birari-railway-line-doubling-started-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113127-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिलगन-बिरारी रेलवे लाइन दोहरीकरण प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिलगन-बिरारी रेलवे लाइन दोहरीकरण प्रारंभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सिलगन-बिरारी रेलवे लाइन का दोहरीकरण प्रारंभ हो गया है। लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।
रेलवे विभाग ने कुछ वर्ष पूर्व सिलगन से बिरारी रेल लाइन दोहरीकरण फ्लाईओवर की परियोजना बनाई थी। करीब सोलह किलोमीटर दोहरीकरण के लिए ढाई सौ करोड़ से अधिक की लागत तय की गई थी। यह लाइन ललितपुर, चंदेरा, रजवारा, बिरारी, सिलगन और सिवनी खुर्द से होकर गुजरेगी, इसके लिए करीब 28 हेक्टेयर निजी भूमि और सरकारी जमीन की जरूरत थी, जिसके अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गई थी। भू आधिपत्य विभाग ने अधिग्रहीत की गई भूमि रेलवे विभाग को सौंप दिया था। रेलवे ने अब कार्य प्रारंभ कर दिया है। इस कार्य के पूर्ण होने पर ललितपुर को एक नया स्टेशन भी मिल जाएगा। ललितपुर में एक सिटी स्टेशन प्रस्तावित है, जो इसी लाइन पर सिलगन में बनना है। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि काम शुरू हो गया है, तय समय में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
-- -- -- -- -- -
अधिग्रहीत की जाने वाली निजी भूमि
ग्राम - भूमि हेक्टेयर में
ललितपुर - 11.89
चंदेरा - 1.396 .
रजवारा - 1.517
बिरारी - 3.760
सिलगन - 5.439
सिवनी खुर्द - 4.355
योग - 27.556