फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shubham Singhai Becomes Commercial Pilot; Will Fly A-320 Aircraft

Lalitpur News: शुभम सिंघई बने कमर्शियल पायलट, उड़ाएंगे ए-320 विमान

Sat, 04 Apr 2026 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shubham Singhai Becomes Commercial Pilot; Will Fly A-320 Aircraft
- जाखलौन के लाल ने रचा इतिहास, क्षेत्र में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जाखलौन-ललितपुर। कस्बे के होनहार शुभम सिंघई ने विमानन क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था डीजीसीए की सभी आवश्यक परीक्षाएं सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर कमर्शियल पायलट बनकर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर पायलट बनने से क्षेत्रवासी व परिजन खुशी व गर्व महसूस कर रहे हैं।

शुभम ने नेशनल फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी से अपनी फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी की और सीएई ऑक्सफोर्ड से एयरबस ए-320 विमान की टाइप रेटिंग हासिल कर महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की। अब वह देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त होकर ए-320 जैसे आधुनिक विमान का संचालन करेंगे। शुभम, विरधी चंद्र सिंघई के भतीजे एवं सुनील कुमार सिंघई के सुपुत्र हैं। शुभम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से चाचा प्रवीण सिंघई और अपनी पत्नी के सहयोग को दिया है। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा जाखलौन स्थित सेठ श्रीशिव प्रसाद जैन शिशु मंदिर से हुई। इसके बाद उन्होंने जयपुर एवं ललितपुर के एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने सागर केंद्रीय विश्वविद्यालय से क्रिमिनोलॉजी एवं फॉरेंसिक साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed