फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shri Krishna steals not only butter but also the hearts of devotees: Acharya

माखन ही नहीं भक्तों का हृदय भी चुराते श्रीकृष्ण : आचार्य

Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna steals not only butter but also the hearts of devotees: Acharya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तालाबपुरा डोंडाघाट में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य हेमंत कृष्ण महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीकृष्ण अपने भक्तों के हृदय का हरण करते हैं। भक्तों की पीड़ा एवं जन्म-जन्म के पापों का भी हरण करते हैं। संतों के हृदय को भी माखन कहा गया है।
उन्होंने कहा कि बड़ों का बड़प्पन उनके सहज स्वभाव से ही प्रकट होता है। आप जितने बड़े होंगे उतने ही विनम्र होंगे। पूतना के विषय में कहा कि अपवित्र विचार, अमर्यादित बोल और स्वच्छंद स्वभाव पूतना की प्रवृत्ति है। श्री हरि पदार्थ के भूखे नहीं हैं वो तो भाव के भूखे हैं। भगवान श्रीकृष्ण की सभी लीलाएं ईश्वरीय हैं। उनको मनुष्य बुद्धि से नहीं समझा जा सकता है।
विज्ञापन

श्री गोवर्धन का प्रसंग सुनाते हुए महाराज ने कहा कि गिर्राज प्रकृति का रूप है। गिर्राज का पूजन करवाकर प्रभु ने जगत को प्रकृति के पूजन का संदेश दिया। गिर्राज जी महाराज की पूजा के लिए आयोजक परिवार ने छप्पन भोग निवेदित किए। कथा की आरती में मुख्य यजमान राकेश तामियां, कविता, अमन तामियां के अलावा गीता प्रभुदयाल तामियां, प्रिया अजय तामियां, निशी नीलांश तामियां, रितु विराज तामियां, रामस्वरूप तामियां, सीताराम तामियां उपस्थित रहे। जबकि, व्यवस्था में सहयोगी के रूप में श्री रामलीला हनुमान जयंती महोत्सव समिति और श्री भारत सेवा मंडल व्यायामशाला शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed