फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shops started getting decorated in Rakhpanchampur

Lalitpur News: राखपंचमपुर में सजने लगीं दुकानें

Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Shops started getting decorated in Rakhpanchampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा/ललितपुर। राखपंचमपुर स्थित सिद्धक्षेत्र में रंगपंचमी पर मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मान्यता है कि मंदिर में सिद्धबाबा के दर्शन कर यहां की भभूती लगाने से असाध्य बीमारियों में चर्म रोग, फोड़ा-फुंसी आदि ठीक हो जाते हैं। राखपंचमपुर के पांच दिवसीय मेले का आयोजन 18 मार्च से शुरू होगा। इस मेले में सिद्ध बाबा मंदिर के दर्शन के लिए जनपद के अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों से भी लोग आते हैं। चर्म रोग से पीड़ित भी पहुंचते हैं और माथा टेककर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यह मेला करीब 400 वर्षों से लगता चला आ रहा है।
पुजारी शिवलाल पंडा ने बताया कि वह इस स्थान पर बचपन से रह रहे हैं। किवदंती है कि एक बार कोदो बोई गई थी। एक किसान से सिद्ध बाबा ने फसल न काटने का कारण पूछा तो उसने कहा कि इन ठूंठों में क्या निकलेगा। सिद्ध बाबा के कहने पर उसने कोदो के ठूंठों को काटा। उस फसल में 36 बोरा यानि 18 मन कोदो निकली, जिसे देखकर वह चकित रह गया।
विज्ञापन

अब भी उसी स्थान पर सिद्ध बाबा की मड़ैया बनी हुई है। उन्होंने कहा था कि जो भी व्यक्ति इस स्थान पर दाद, खाज, खुजली आदि बीमारियों से पीड़ित माथा टेककर भभूती लगाएगा, वह जटिल रोग से छुटकारा पा जाएगा। तभी से यहां हर वर्ष रंग पंचमी पर मेले का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

म
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed