{"_id":"5e9b42528ebc3e76b0067a72","slug":"shops-keepers-not-obeying-lockdown-lalitpur-news-jhs164842949","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मान रहे दुकानदार, मजिस्ट्रेट ने बंद कराई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मान रहे दुकानदार, मजिस्ट्रेट ने बंद कराई दुकानें
विज्ञापन
घर में खुली मटकों की दुकान
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने लॉकडाउन अवधि में देहरे मंदिर के पास इलैक्ट्रीकल्स एवं मोबाइल की दुकान खुली पाए जाने पर कार्रवाई के लिए चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़ी सामग्री की दुकानें खोलने की अनुुमति है। इसलिए दोबारा दुकान खुली पाएगी तो लॉकडाउन उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन के बाद भी कुछ दुकानदार दुकान खोलने के लिए आतुर नजर आ रहे हैं, जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन कराने का संकट उत्पन्न हो रहा है। सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान पाया कि लेंडिया आजादपुरा में यूवी मोबाइल एवं इलेक्ट्रीकल्स देहरे मंदिर के पास खुली है। खुली दुकानों को बंद कराया और पुन: दुकान खुली पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद करीम नगर तिराहा आजादपुरा एवं गोविंद सागर डेम के पास सिंचाई विभाग के गेट के निकट शहर में आने व जाने वालों की जांच की गयी। कई अनाधिकृत लोगों को घर वापस किया गया एवं मास्क पहनने की हिदायत दी गयी।
राजकीय बालिका इंटर कालेज में कम्युनिटी किचेन में खाने वालों को नि:शुल्क मास्क वितरित किए। कम्युनिटी किचेन में काम करने वाले/खाने बनाने वाले/वेटरों को भी नि:शुल्क मास्क वितरित किये गए। वहीं, प्रांगण में उपलब्ध सफाई कर्मचारियों के स्टाफ को मास्क वितरित किए गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में ही जनपद में बाहर से आने वाले क्वारंटीन किए गए व महिला/पुरुषों को उनके समस्त कमरों में जाकर सभी को नि:शुल्क मास्क वितरित किए गए। वितरण के समय जिला सूचना अधिकारी पीयूषचंद्र राय उपस्थित रहे। चंडी मंदिर के पास एक सैलून की दुकान खुली पाई गई, जिसे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बंद कराया।
विज्ञापन
क्षेत्रपाल मंदिर के बाहर लगी भीड़
स्टेशन रोड पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्रपाल मंदिर पर सुबह भीड़ लग गई। सूचना पाकर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मंदिर बंद कराया। इस दौरान निर्देश दिए गए कि घर पर ही पूजा करें। गुरुनानक धर्मशाला के सामने रिसाला मंदिर खुला पाया गया, जिसे भी बंद कराया गया। पुजारी को हिदायत दी गई कि मंदिर को नहीं खोला जायें, वरना कार्रवाई की जाएगी।