फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shops found open

सेक्टर मजिस्ट्रेट की हिदायत को नजरअंदाज कर रहे दुकानदार

Wed, 22 Apr 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
shops found open
खुली साड़ियों की दुकान - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बाजार के कुछ दुकानदार सेक्टर मजिस्ट्रेट की हिदायतों को नजरअंदाज कर रहे हैं। जहां स्टेशन रोड स्थित टाकीज के पास साड़ी की दुकान खोली जा रही है। वहीं, फल और सब्जी की दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने सबसे पहले स्टेशन रोड का निरीक्षण किया। यहां पर देवगढ़ रेलवे क्रासिंग के पास एक होटल के निकट गुमटी में जगभान निवासी नेहरू नगर कपड़ों पर प्रेस कर रहे थे, इसे तत्काल बंद कराया गया। इसके बाद स्टेशन रोड पर टायर रिपयरिंग एंड सर्विस सेंटर की दुकान खुली पाई गई, जिसे भी बंद कराया गया। स्टेशन से घंटाघर रोड पर सर्विस सेंटर की दुकान खुली होने पर उसे बंद कराया गया। साथ ही ग्राहकों को चेतावनी देकर वहां से हटाया गया।
विज्ञापन

कृष्णा टाकीज के पास एक हार्डवेयर की दुकान खुली होने पर बंद कराया गया। चोरी से समान बिक्री पर गंभीर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। टाकीज के पास ही नायक साड़ी/कपड़े की दुकान खुली होने पर ग्राहकों को वहां से हटाया गया। लॉकडाउन अवधि में दोबारा दुकान खुली पाए जाने पर गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। टायर रिपेयरिंग एवं धुलाई सर्विस सेंटर की दुकान खुली होने एवं 05-06 मोटर साइकिल पाई जाने पर दुकान बंद कराई गई। वर्णी जैन इंटर कालेज के सामने डेम रोड पर पंक्चर रिपयरिंग की गुमटी/खोखा खुला होने पर उसे बंद कराया गया। वहीं, कॉलेज के सामने फल एवं सब्जी की दुकान पर भीड़ होने के कारण लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराया गया। उसी के अनुरूप सामग्री खरीदने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुनानक धर्मशाला के नीचे एक ड्राईक्लीनर्स खुला होने पर उसे बंद कराया गया। गोविंद सागर बांध के पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों को भगाया गया। गोविंद सागर बांध पर सिंचाई विभाग के गेट के पास आने-जाने वालों की चेकिंग की गई। तीन से अधिक सवारियों को रोका गया, साथ ही बच्चों द्वारा स्कूटी चलाने पर उनकी गाड़ियों की हवा निकाली गई। उनके माता- पिता को बुलाकर ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई। रिसाला मंदिर के पास दुकान खुली होने पर उसे बंद कराया गया। रिसाला मंदिर में भीड़ होने के कारण उसे बंद कराया गया।
लॉकडाउन अवधि में मंदिर खुला पाये जाने पर मंदिर के पुजारी पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। वर्णी जैन कॉलेज से बांध रोड तक बिना पास के फल एवं सब्जी के अवैध ठेलों को वापस किया गया। हर्षित मेडिकल स्टोर डेम रोड के पास ड्राईक्लीन की दुकान खुली होने पर बंद कराया गया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता को लौटाया वापस
सेक्टर मजिस्ट्रेट भरत कुमार वर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र पाल सिंह चार पहिया गाड़ी लेकर जा रहे थे। जांच की गई तो बिना पास के पाए जाने पर उनको घर वापस कर दिया गया। लॉकडाउन अवधि में पुन: ऐसी हरकत करने पर गाड़ी सीज करने की चेतावनी दी गई।

आजादपुरा रिसाला मंदिर के पास  खुली ड्राईक्लीन की दुकान

आजादपुरा रिसाला मंदिर के पास खुली ड्राईक्लीन की दुकान- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed