फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shop waste collection more than charged houses

दुकानों का कचरा कलेक्शन चार्ज मकानों से अधिक

Tue, 03 Mar 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Shop waste collection more than charged houses
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल डीएम को ज्ञापन देकर दुकानों का कचरा कलेक्शन चार्ज मकानों से अधिक लगाने, इसके लिए गुपचुप तरीके से गजट नोटिफिकेशन कराने को निरस्त करने, आपत्तियां और सुझाव के लिए फिर से प्रकाशन कराने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि नगर पालिका ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली के प्रावधानों के तहत उपविधि बनाने के लिए जन सामान्य से सुझाव और आपत्तियां 23 अक्तूबर 2018 को मांगे गए थे। लेकिन, आमजनता से दूर होने के कारण नगर वासी न तो आपत्तियां दे सके और न सुझाव दे सके। अब प्रत्येक दुकान का यूजर चार्ज मकानों से अधिक लगा दिया है, जबकि दुकानों से इतना कचरा भी नहीं निकलता है। मांग की गई कि नियमावली का दोबारा प्रकाशन कराया जाए। इस मौके पर महेंद्र जैैन मयूर, प्रदीप त्रिपाठी, अशोक जैन अनौरा, नरेंद्र कड़ंकी, आनंद मालवीय, महेश अनौरा, राजीव सुड़ेले, मनीष समैया, शुभम जैन, दीपक चौधरी, डा. प्रीतम सराफ, सुरेश अग्रवाल, मनोज जैन, सतीश जैन, महेंद्र सतभैया, अभय जैन, संजय रसिया, अमित जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed