फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shop rent and light should be free

दुकानों का किराया व बिजली का बिल माफ करने की मांग

Wed, 29 Apr 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shop rent and light should be free
ज्ञापन देते जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दो ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर लॉकडाउन में दुकानों का दो माह का किराया और 15 मार्च से 30 अप्रैल तक कामर्शियल बिजली का बिल माफ करने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने बताया कि डेढ़ माह में दुकानों के बंद होने से व्यापार की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। बहुत से दुकानदारों के दुकानों की पूंजी टूट गई है। बिक्री नहीं होने से देनदारी पर बुरा असर पड़ रहा है, जबकि देश व प्रदेश के व्यापारियों ने सरकार को अपना भरपूर सहयोग दिया है। लॉकडॉउन के समय दुकानें बंद होने से बिजली का प्रयोग हुआ ही नहीं है, इसलिए15 मार्च से 30 अप्रैल तक कामर्शियल बिजली का बिल पूरी तरह माफ किया जाए। इसी तरह बैंक ऋण पर लगने वाला ब्याज पूरी तरह समाप्त किया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं जिला पंचायत की दुकानों का लॉकडाउन के दौरान दो माह का किराया माफ किया जाए। अपंजीकृत लाइसेंसी व्यापारियों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाए। आयकर, टीडीएस और रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी, ब्याज एवं जुर्माना माफ करने, मिठाई, बेकरी, रेस्टोरेंट, हलवाई एवं टेंट व्यापारियों की मदद करने, जनपद में मामूली गलतियों पर व्यापारियों को दंडित नहीं करने एवं दुकान के कर्मचारियों को केवल 50 प्रतिशत वेतन देने की घोषणा करने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रांतीय मंत्री मनीष सडै़या, वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, कमलेश सराफ आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed