{"_id":"66ce5d352dea8885380caf74","slug":"shlok-aarush-shaurya-lakshit-and-arunoday-won-the-matches-in-badminton-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-119900-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बैडमिंटन में श्लोक, आरुष, शौर्य, लक्षित और अरुणोदय ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बैडमिंटन में श्लोक, आरुष, शौर्य, लक्षित और अरुणोदय ने जीते मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन बालक वर्ग का बैडमिंटन मैच हुआ। श्लोक राज, आरुष, शौर्य अग्रवाल, लक्षित राज और अरुणोदय ने अपने मैच जीते।
29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है। स्टेडियम में 26 से 31 अगस्त तक जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। जिला स्तरीय जूनियर वालीबाल (बालक), बास्केटबाल (बालक), बैडमिंटन (बालक/बालिका), 1500 मीटर दौड़ (बालक/बालिका) तथा (अंडर-14) हाॅकी बालक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दूसरे दिन मंगलवार को जूनियर बैडमिंटन बालक प्रतियोगिता हुई। श्लोक व भविष्य सेन के बीच मैच खेला गया। श्लोक 21-11, 21-16 से विजयी रहे। आरुष व आयुष दुबे के बीच हुए मैच में आरुष 21-14, 21-18 से मैच जीतने में सफल रहे। शिवांश श्रीवास्तव व शौर्य अग्रवाल के बीच मैच खेला गया। शौर्य अग्रवाल 12-21, 07-21 से मैच जीतने में सफल हुए। लक्षित राज व अर्पित राजपूत के मध्य खेले गए मैच में 21-11, 21-07 से लक्षित राज विजयी रहे।
अरुणोदय व सिद्धार्थ के बीच मैच खेला गया। 21-09, 15-21, 21-19 से अरुणोदय मैच जीतने में सफल रहे। मैच में निर्णायक की भूमिका में सुनील राजपूत व दिव्या रिछारिया व अभिषक कुमार रहे। इस दौरान रविंद्र कुमार, अजहरुद्दीन, अंकुर सहरावत, लक्ष्मण, मनोज, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- --
जूनियर वर्ग की बालक-बालिका के बैडमिंटन व हॉकी के मैच आज
जिला क्रीड़ा अधिकारी रेखा रावत ने बताया कि बुधवार को जिला स्तरीय 18 वर्षीय जूनियर (बालक/बालिका) बैडमिंटन के मैच होंगे। साथ ही 14 वर्षीय बालक हाॅकी प्रतियोगिता के मैच होंगे। स्थानीय स्कूल की बालक टीम अपने विद्यालय की प्रविष्टि के साथ प्रतिभाग कर सकेंगे।