फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shivling recovered from well, accused arrested

कुएं से बरामद हुआ शिवलिंग, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2022 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shivling recovered from well, accused arrested
ललितपुर। कस्बा जाखलौन में सोमवार देर रात टेशन रोड स्थित एक शिव मंदिर से चोरी शिवलिंग पास में ही बने कुएं से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा जाखलौन में स्टेशन रोड स्थित एक खेत में बने शिव मंदिर से सोमवार देर रात को शिवलिंग चोरी कर लिया गया था। सुबह जब श्रद्घालु मंदिर में पहुंचे तो वहां से शिवलिंग गायब होने पर पुलिस को सूचना दी और चोर को पकड़कर मूर्ति बरामद करने के लिए ग्रामीणों ने एकत्रित होकर विरोध जताया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ सिटी, थानाध्यक्ष जाखलौन ने मौके पर पहुंचकर मंदिर स्थल का निरीक्षण किया था और लोगों को जल्द से जल्द मूर्ति बरामद करने का आश्वासन दिया था। साथ ही पास में स्थित एक कुएं के पास मंदिर के टाइल्स के टुकड़े पड़े होने पर कुएं में शिवलिंग फेंके जाने की आशंका जताई थी। इस मामले में जाखलौन पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और पुलिस अधीक्षक ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया था। मामले में पुलिस को जांच के दौरान एक आरोपी कस्बा जाखलौन निवासी प्रभु कुशवाहा पुत्र गोपाल कुशवाहा का नाम प्रकाश में आया, जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मंदिर से चोरी शिवलिंग को पास में बने कुएं से बरामद कर लिया। इसके साथ ही आरोपी के पास से पीतल धातु के दो घंटा (वजन 1.675 किलोग्राम) भी बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह, हैड कांस्टेबल रामकरन, विद्याधर, विकास सिंह, राहुल सक्सेेना, सत्य सिंह, आलोक कुमार, सत्यवती मौर्या शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed