फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shikshamitra who misbehaved with girl students attached to BRC

Lalitpur News: छात्राओं से गलत हरकत करने वाला शिक्षामित्र बीआरसी में अटैच

Wed, 23 Oct 2024 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra who misbehaved with girl students attached to BRC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में बच्चियों को गुड टच, बैड टच सिखाने के दौरान शिक्षिका के समक्ष एक ऐसा मामला आया कि उनके होश उड़ गए। कक्षा एक से तीन तक की बच्चियों ने बताया कि उक्त बैड टच तो उनके सर पिछले काफी समय से उनके साथ कर रहे हैं।
बच्चियों की बात को गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जांच पड़ताल की गई। आरोपी शिक्षामित्र पर कार्रवाई करते हुए उसे बीआरसी तालबेहट में संबद्ध कर दिया गया है। ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत एक विद्यालय में शिक्षिका कक्षा एक, दो और तीन की बच्चियों को गुड टच और बैड टच के बारे में बता रही थीं। बच्चियां भी ध्यानपूर्वक इसे देख व समझ रही थीं।
विज्ञापन

इस बीच कुछ बच्चियों ने शिक्षिका को बताया कि जिसे वह बैड टच बता रही हैं वह तो उनके विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षामित्र आए दिन करते हैं।
बच्चियों की इस बात को अन्य बच्चियों ने भी सही बताया और उनके साथ ही इस प्रकार की हरकत करने की बात कही।
शिक्षिका की शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी तालबेहट ने जांच पड़ताल की। बच्चियों से बातचीत सहित शिक्षिका से जानकारी ली। इसके बाद उक्त शिक्षामित्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे ब्लॉक संसाधन केंद्र तालबेहट से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारी इस प्रकार की किसी भी घटना के संज्ञान में आने की बात को नकार रहे हैं। लेकिन, शिक्षकों के बीच यह घटना मंगलवार को चर्चा का विषय बनी रही।न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed