{"_id":"672fb857ed1878fde20b1ed4","slug":"shehnai-will-be-played-from-devuthani-ekadashi-auspicious-work-will-be-done-till-december-lalitpur-news-c-131-ltp1001-123724-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: देवउठनी एकादशी से बजेंगी शहनाइयों, दिसंबर तक होंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: देवउठनी एकादशी से बजेंगी शहनाइयों, दिसंबर तक होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है और इसी दिन से मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। शादीघर के साथ बैंडबाजे, डीजे, फूलों एवं फोटोग्राफी की बुकिंग भी शुरू हो गई है।
परंपरा के अनुसार देवउठनी एकादशी से सहालग की शुरुआत हो जाती है। शहर के विभिन्न विवाह घरों में 12 नवंबर के लिए भी बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि, पंचांग के अनुसार इस माह 16 नवंबर से सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के बाद से विवाह मुहूर्त शुरू होंगे, जो विभिन्न तारीखों में सात दिन रहेंगे। अधिकांश बड़े विवाह घरों में तो बुकिंग अभी से हो चुकी है। विवाह घर संचालकों द्वारा भी टेंट, क्रॉकरी आदि सामानों की कमी पूरी करने के साथ सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैंडबाजे और डीजे की बुकिंग भी होने लगी है। फूलों की दुकानों पर भी लोगों ने सजावट के ऑर्डर दे दिए हैं। ऐसा ही हाल पुरोहितों का भी है, लोगों ने उन्हें विधि विधान से विवाह संपन्न कराने के लिए आमंत्रित कर दिया है।
-- -- -- -- -- -- -- -
इन मुहूर्त में संपन्न होंगे विवाह
पंचांग के अनुसार इस माह नवंबर में 16, 17, 18, 22 23, 24, 25, 26 तारीख को विवाह का मुहूर्त है, जबकि अगले माह दिसंबर में 2, 3, 4, 5 एवं 9, 10, 11 और 13 दिसंबर को शुभ विवाह मुहूर्त हैं। हालांकि, इस माह 18 से 22 नवंबर एवं नौ दिसंबर को विशेष रूप से विवाह घरों में ज्यादा बुकिंग की गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश करने के बाद शुरू होंगे विवाह
डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि इस माह देव प्रबोधिनी एकादशी 12 नवंबर को है और इस दिन से ग्रह प्रवेश, विवाह, नवीन प्रतिष्ठान शुरू हो जाएंगे। अभी तक तुला राशि में सूर्य होने के चलते विवाह पर विराम लगा है, लेकिन इस माह सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश 16 नवंबर को होगा, जिसके बाद 17 नवंबर से विवाह शुरू हो जाएंगे।