फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shaurya chetna yatra

मातृशक्ति जन जागरण चेतना शौर्य यात्रा निकाली

Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
shaurya chetna yatra
श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण अभियान हेतु मातृशक्ति जन जागरण चेतना शौर्य यात्रा निकालतीं विश? - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर के तुवन मंदिर से रविवार को विश्व हिंदू परिषद दुर्गा वाहिनी ने श्रीराम जन्म भूमि निर्माण के लिए मातृशक्ति जन जागरण शौर्य यात्रा निकाली। तुवन मंदिर के महंत श्रीमान ामलखन दास महाराज ने भगवा ध्वज फहरा कर यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन

शौर्य यात्रा तुवन से प्रारंभ होकर सदर कांटा, पानी की टंकी, अजीता पूरा, महावीर पूरा, घंटाघर, शनिचरा चौराहा से तलाबपुरा होते हुए तुवन मंदिर पर समाप्त हुई। शौर्य यात्रा के दौरान रास्ते मे सभी पर जगह जगह पुष्प वर्षा की गई। समापन पर प्रांत संयोजिका रूबी द्विवेदी ने सभी बहनों से मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए घर से बाहर निकलने की अपील की। यात्रा में राजाराम व्यायामशाला का विशेष सहयोग रहा । इसमें विश्व हिंदू परिषद से प्रमुख रूप से रूबी द्विवेदी प्रांत संयोजिका, अवनी राजपूत जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी, मधुरिमा तिवारी सह संयोजिका, रागिनी शर्मा सह संयोजिका, भारती वर्मा नगर संयोजिका, रश्मि राठौर, रजनी साहू अध्यक्ष नगर पालिका, मुक्ता सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट, जिला प्रचारक आलेख, रमेश सोनी जिला संघचालक, आशीष जिला कार्यवाह, मनीष श्रीवास्तव सह जिला कार्यवाह, सज्जन कुमार शर्मा, जितेंद्र वैद्य नगर संघचालक, विवेक बोहरे नगर कार्यवाह, यश नगर प्रचारक, अरविंद सोनी जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख, प्रताप गोस्वामी, जिला प्रचार प्रमुख आशीष रिछारिया, प्रताप गुप्ता, विहिप से सुधांशु शेखर हुंडेत, प्रमोद साहू, रामगोपाल नामदेव, मनोज साहू, अभिषेक निरंजन, विहिप के संगठन मंत्री आकाश, मनीष अग्रवाल, रामेश्वर मालवीय, ललित कौशिक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

फोटो- 03, 04
रंगोली बनाकर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर करुणा इंटरनेशनल ने ऑनलाइन रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर करुणा इंटरनेशनल द्वारा ऑनलाइन रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता कराई।
प्रतियोगिता में बेटियों ने रंगोली व चित्रकला के माध्यम से आकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में चित्रकला में प्रेरणा, मचला, गिरजेश, शिवानी, मुस्कान, भावना, अंशुल, अंशिका और रंगोली में अमीना, सलौनी, शिवांशी, अंशिका, मुस्कान पटेल, मुस्कान, आयुषी, अनन्या, ईशु, काजल, सविता, सुहानी ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अक्षय अलया, संयोजक पुष्पेंद्र जैन, कार्यक्रम संयोजक आकांक्षा विश्वकर्मा ने कहा कि 24 जनवरी के दिन इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में भी याद किया जाता है। इसी दिन उन्हें प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी। भारत सरकार ने वर्ष 2008 से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। राष्ट्रीय बालिका दिवस बेटियों की सुरक्षा का संदेश देकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करुणा इंटरनेशनल की परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को आत्मसम्मान दिलाने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। तभी बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान सफल हो सकता है। इस मौके पर रमेशचंद्र, शीलचंद्र शास्त्री, सुधेश खरे, देवीशंकर कुशवाहा ने अपने विचार रखे।

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण अभियान हेतु मातृशक्ति जन जागरण चेतना शौर्य यात्रा निकालतीं विश?

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण अभियान हेतु मातृशक्ति जन जागरण चेतना शौर्य यात्रा निकालतीं विश?- फोटो : LALITPUR

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण अभियान हेतु मातृशक्ति जन जागरण चेतना शौर्य यात्रा के पूर्व तैया

श्रीराम जन्म भूमि मंदिर निर्माण अभियान हेतु मातृशक्ति जन जागरण चेतना शौर्य यात्रा के पूर्व तैया- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed