फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shatabdi arrived late by three and a half hours, Vande Bharat by six hours and Malwa by eight hours.

Lalitpur News: शताब्दी साढ़े तीन, वंदेभारत छह तो मालवा आठ घंटे देरी से आई

Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shatabdi arrived late by three and a half hours, Vande Bharat by six hours and Malwa by eight hours.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा होने के चलते शनिवार को शताब्दी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा और खजुराहो-वंदे भारत ट्रेन 6 घंटा 20 मिनट की देरी से ललितपुर रेलवे स्टेशन आई। वहीं, मालवा, पंजाबमेल, छत्तीसगढ़ समेत कई ट्रेनें पांच से छह घंटा देरी से आईं। ट्रेनों की लेटलटीफी का हाल यह रहा कि रात की सचखंड एक्सप्रेस बीस घंटा देरी से दूसरे दिन शाम को आई। इससे यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।
भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की मालवा एक्सप्रेस 12.25 घंटा देरी से ललितपुर स्टेशन पहुंची। वहीं, मुंबई सीएसटीएम पठानकोट एक्सप्रेस सुबह 5.56 बजे के स्थान पर 6.24 घंटा देर होकर दोपहर 12.22 बजे स्टेशन पहुंची। दक्षिण एक्सप्रेस सुबह 6.11 बजे के स्थान पर दोपहर 1.53 बजे आई। कुशीनगर एक्सप्रेस सवा दो घंटा, शताब्दी एक्सप्रेस सुबह 11.42 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटा देरी से दोपहर 3.17 बजे पहुंची। इसी प्रकार खजुराहो-वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह 11.35 बजे के स्थान पर 6.10 घंटा लेट होकर शाम को 5.45 बजे ललितपुर स्टेशन पहुंची। वहीं, पंजाब मेल साढ़े पांच घंटा लेट होकर दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर शाम को 7.03 बजे आई। छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस दोपहर 2.28 बजे के स्थान पर पौने पांच घंटा की देरी से शाम को 7.13 बजे स्टेशन पहुंची। पाताल कोट एक्सप्रेस 2.20 घंटा देरी से आई, जबकि शनिवार की रात 7.56 बजे आने वाली सचखंड एक्सप्रेस सवा तेरह घंटे लेट होकर अगले दिन सवा नौ बजे आने की संभावना है। झेलम एक्सप्रेस 2.10 घंटा, राजगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस रात 9.58 बजे के स्थान पर देर रात 1.56 बजे आने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को भोपाल की ओर जाने वाली अप रूट की सचखंड एक्सप्रेस 20 घंटे देरी होकर अगले दिन शाम को चार बजे आई।
विज्ञापन

-----------------
फोटो-41
कैप्सन-राजाराम गोस्वामी।
पंजाबमेल एक्सप्रेस से भोपाल पांडित्य कार्य के लिए जाना था, लेकिन शनिवार को आने वाली पंजाब मेल शाम को आ रही है। ऐसे में अब भोपाल जाना निरस्त कर दिया है। अब किसी और तिथि को जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजाराम गोस्वामी, यात्री।
---------------
फोटो-42
कैप्सन-ललित बघेल।
दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से आगरा से आ रहा हूं। यह ट्रेन सुबह आती है, लेकिन यह ट्रेन सात घंटे देरी से आई है। इसके चलते जरूरी काम प्रभावित हो गए।
-ललित बघेल, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed