फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shahzad river and surrounding areas will be renovated with a cost of Rs 16 lakh

Lalitpur News: शहजाद नदी व आसपास का सोलह लाख रुपये से होगा जीर्णोद्धार

Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shahzad river and surrounding areas will be renovated with a cost of Rs 16 lakh
पुराना सागर रोड नदी पुल के ऊपरी क्षेत्र में नदी की साफ-सफाई, फिलिंग, रैंप बनाने के साथ किया जाएगा सौंदर्यीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहजाद नदी पुल के ऊपरी क्षेत्र का 16.33 लाख रुपये से जीर्णोद्धार किया जाएगा। सिल्ट सफाई, फिलिंग, रैंप बनाने सहित सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा।
गोविंद सागर बांध से शहजाद नदी निकली है। करीब 40 किलोमीटर लंबी यह नदी शहर में करीब पांच किलोमीटर के क्षेत्र में बहती है। आबादी क्षेत्र से गुजरने के कारण शहजाद नदी गंदे पानी व प्रदूषण के कारण अपना अस्तित्व खोती जा रही है और एक गंदे नाले में तब्दील हो चुकी है। शहर के लोगों द्वारा समय समय पर शहजाद नदी का सौंदर्यीकरण को लेकर आंदोलन व मांग की जाती रही है। हाल ही में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शहरी क्षेत्र से गुजरने वाली शहजाद नदी का निरीक्षण किया था और जीर्णोद्धार करने के निर्देश दिए थे। सिंचाई विभाग ने पुराना सागर रोड पर शहजाद नदी पुल से ऊपरी भाग की ओर का जीर्णोद्धार करने के लिए 16.33 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाई गई। इसमें नदी की सिल्ट सफाई और फिलिंग की जाएगी। इसके साथ रैंप बनाते हुए सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। सिंचाई विभाग ने इसकी निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। --------
विज्ञापन

मनरेगा से ग्रामीण क्षेत्र में कराया जा रहा शहजाद नदी का पुनरुद्धार
शहरी क्षेत्र में शहजाद नदी का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए जहां सिंचाई विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र में शहजाद नदी के पुनरुद्धार का प्रथम चरण का कार्य मनरेगा द्वारा किया जा रहा है। ग्राम चीराकोड़र और ग्राम मादौन में 500-500 मीटर एरिया में कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में करीब दस किलोमीटर तक नदी का पुनरुद्धार किया जाना मनरेगा से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पुराना सागर रोड पर नदी पुल के ऊपरी भाग में शहजाद नदी का 16.33 लाख रुपये से जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसकी निविदा प्रक्रिया चल रही है। निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने और कार्यदायी संस्था नामित होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा। इसमें सिल्ट सफाई, फिलिंग सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
इं. मनमोहन, अधिशासी अभियंता राजघाट निर्माण खंड
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed