फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Shahzad Dam will irrigate one thousand hectares of land

Lalitpur News: शहजाद बांध से होगी एक हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई

Wed, 29 Mar 2023 12:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 29 Mar 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Shahzad Dam will irrigate one thousand hectares of land
ललितपुर। पायलट प्रोजेक्ट के तहत शहजाद बांध पर निर्माणाधीन स्प्रिंकलर पाइप योजना से किसानों को जल्द पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इस परियोजना से आधा दर्जन गांव की करीब एक हजार हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होगी।
विज्ञापन

तहसील तालबेहट क्षेत्र में बने शहजाद बांध पर कुछ समय पहले शासन ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का निर्माण कार्य 90 करोड़ रुपये से शुरू कराया था। परियोजना से गांव पारौन, रजपुरा, बरौदाडांग की करीब 1014 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी दिया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

योजना के तहत पंप हाउस, 984 विद्युत खंभे, 39 किलोमीटर लंबी विद्युत लाइन बिछाने और एक विद्युत सबस्टेशन के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। परियोजना का कार्य अंतिम चरणों में पहुंच चुका है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अप्रैल माह में इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद टेस्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। एक माह की टेस्टिंग पूर्ण होने के बाद खरीफ की फसल के लिए किसानों को पानी मिलना शुरू हो जाएगा। इससे किसानों का फसल उत्पादन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विद्युत लाइन के लिए वन विभाग से ली जा रही एनओसी
परियोजना के संचालन के लिए यहां पर एक विद्युत सबस्टेशन बनाया गया है। सब स्टेशन के लिए बिछाई जा रही विद्युत लाइन के काम में वन विभाग ने अड़ंगा डाल दिया था। परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग ने छह किलोमीटर की तैयार की हुई विद्युत लाइन के खंभे गिरा दिए थे। अब वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने की प्रक्रिया चल रही है।
शहजाद बांध पर निर्मित हो रही स्प्रिंकलर पाइप योजना से खरीफ की फसल में किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिलने लगेगा। निर्माण कार्य मध्य अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा। एक माह की टेस्टिंग के बाद खेतों तक पानी पहुंचाना शुरू कर देंगे। - इंजी. शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, बेतवा परियोजना, सिंचाई निर्माण मंडल

शहजाद बांध पर निर्मित हो रही स्प्रिंकलर पाइप योजना से खरीफ की फसल में किसानों को सिंचाई हेतु पानी मिलने लगेगा। निर्माण कार्य मध्य अप्रैल तक समाप्त हो जाएगा। एक माह की टेस्टिंग के बाद खेतों तक पानी पहुंचाना शुरू कर देंगे। - इंजी. शीलचंद्र उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, बेतवा परियोजना, सिंचाई निर्माण मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed