फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   shabby road gevra gundela

एक दशक से नहीं बन पा रहा गेवरा गुंदेरा मार्ग

Mon, 02 Nov 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
shabby road gevra gundela
कैप्सन -2= क्षतिग्रस्त पुल से रैप बना कर उतरता वाहन 3= क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। सरकार गांव को तहसील मुख्यालय या राजमार्ग से जोड़ने के लिए सड़कें बनाने का दावा कर रही है। लेकिन हकीकत में जो पुरानी सड़कें है उन पर सरकार और जनप्रतिनिधि ध्यान तक नहीं दे रहे हैं। एक दशक से खराब पड़ा पवा से गेवरा गुंदेरा की ओर जाने वाले मार्ग अब भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इससे लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

राजमार्ग 44 पर कड़ेसराकलां से पवा होते हुए गेवरा गुंदेरा तक पीडब्ल्यूडी का एक मार्ग है। यह मार्ग पिछले दस वर्षों से बुरी हालत में है। राजमार्ग से बायनाले तक का मार्ग तो ठीक है। लेकिन, इसके बाद सड़क का कुछ पता ही नहीं लगता। इस मार्ग की गिट्टी पूरी तरह से उखड़ गई है। अधिकांश जगह तो अब गिट्टी है ही नहीं, जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से लगभग एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों का आना जाना होता है। इस मार्ग के मध्य में आने वाले पुल से नीचे आने के लिए लोगों ने अस्थाई रैंप बनाया है। जिससे सहारे वाहन चल रहे हैं। रविवार को झॉवर के मजरा मातेरा में अपनी पुत्री के यहां से अपने नाती के साथ साइकिल से घर बिजरौठा के मजरा पारा जा रहे बाबूलाल कुशवाहा गेवरा और बायपुल के मध्य गिर पड़े। जिससे बाबूलाल का पैर और नाती का हाथ टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------
एक दर्जन गांव के लोग है प्रभावित
इस मार्ग से गेवरा गुंदेरा, उगरपुर, चौंचदया, भैंसनवाराकलां, भैंसनवारा खुर्द, कंधारीकलां, विरधा, कंधारीखुर्द, झॉवर, सहित मध्य प्रदेश के जैरोन, सिमरा आदि गांवों के लोगों को आवागमन होता है।
विभागीय अधिकारी वन विभाग का हवाला देकर गुमराह करते आ रहे हैं। पीडब्ल्यूडी अपने और ग्राम सभा से निकली सड़क की मरम्मत करा दे तो राहत मिल जाएगी। रामसेवक कुशवाहा, प्रधान गेवरा गुंदेरा

-----------------------------------
पूरा मार्ग उखड़ चुका हैं। धूल और गड्ढ़ों के कारण पैदल चलना मुसीबत भरा है। बरसात में तो स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। धूल भी उड़ती है। अजय रायकवार
------------------------------------
इस मार्ग की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रदर्शन तक किए गए। लेकिन हर बार जनता को आश्वासन देकर मूर्ख बनाया गया। रज्जन चौबे
------------------------------------
- चुनाव के समय कई बार नेताओं ने इस सड़क के बनवाने के दावे तो खूब किए। लेकिन जीतने के बाद भी वह आज तक वह अपना वादा पूरा नहीं कर सके। नारायन राजपूत

कैप्सन -2= पुल से अस्थाई रैप बना कर उतरता वाहन 3= क्षतिग्रस्त सड़क

कैप्सन -2= पुल से अस्थाई रैप बना कर उतरता वाहन 3= क्षतिग्रस्त सड़क- फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed