फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Seven and a half lakh rupees were snatched in the name of getting a job in a medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े सात लाख हड़पे

Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakh rupees were snatched in the name of getting a job in a medical college.
बाकी रकम वसूलने तमंचा अड़ाकर गाली दी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े सात लाख रुपये हड़पने और शेष रुपये वसूलने के लिए तमंचा अड़ाकर गाली देने के आरोप में कोतवाली सदर पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी भूपेंद्र तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम करमुहारा निवासी सत्यभान यादव उर्फ गोलू से हुई थी। इसके बाद गोलू यादव उसके घर अन्य दो साथियों के साथ आने-जाने लगा था। गोलू ने उसे बताया कि वह बड़े स्तर के लोगों से पहचान रखता है। इस पर वह सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर सत्यभान व उसके साथियों ने उससे मेडिकल कॉलेज में नौकरी लगवाने का दावा किया। यह भी बताया कि उक्त नौकरी में उसे 60 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। विश्वास में आकर उसने अपना आधार कार्ड, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बी-कॉम, एम कॉम व ट्रिपल सी सहित अन्य दस्तावेज हस्ताक्षर बनाकर आरोपियों को दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर में भूपेंद्र ने बताया कि उसने अपने दोस्त से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फरवरी 2023 में आरोपी गोलू व उसके दोनों साथियों को दे दिए थे। गोलू ने उससे कहा था कि बकाया रुपयों का इंतजाम भी जल्दी कर दे। इस पर उसने विश्वास दिलाने के लिए अपने बैंक खाते के तीन चैक हस्ताक्षर करके दिए। पीड़ित ने बताया कि वह अब तक सत्यभान उर्फ गोलू यादव को 7.50 लाख रुपये दे चुका है। गोलू से नियुक्ति पत्र देने की बात कही थी। जब उसने तीन लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात कही तो आरोपी आक्रोशित हो गया और उसे गालियां देने लगा। तीन लाख रुपये न देने पर उसकी नौकरी नहीं लगने की बात कही।

तहरीर में आरोप है कि 2 नवंबर को जब वह अपने दोस्त के साथ काम से जा रहा था, तब गुरुदीन महाविद्यालय से आगे आरोपी सत्यभान ने उसे रोक लिया और तमंचा अड़ाकर तीन लाख रुपये मांगे। उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सत्यभान व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed