फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   setu nigam makan muawza

सेतु निगम ने किए मकान क्षतिग्रस्त, नहीं दिया मुआवजा

Thu, 08 Sep 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
setu nigam makan muawza
सिलावन(ललितपुर)। तहसील महरौनी अंतर्गत छपरट गांव में ग्रामीण काफी अरसे से भौरट बांध डूब क्षेत्र एवं छपरट पुल निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त किए गए मकानों के मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीण संबंधित विभागीय अधिकारियों से लेकर आला अधिकारियों से मुआवजा की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि जामनी नदी पर भौरट बांध परियोजना का कार्य चल रहा हैं। इससे गांव की कृषि योग्य भूमि, आवासीय मकान, कुआ, बोरिंग, फलदार पेड़ आदि प्रभावित हो रहे हैं। जिसका मुआवजा सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीण पिछले कई सालों से मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। आगे बताया कि छपरट गांव के समीप ललितपुर-महरौनी मार्ग पर जामनी नदी पर सेतु निर्माण खंड एक पुल का निर्माण कर रहा है। इस पुल के निर्माण के अंतर्गत आने वाले मकान, कुओं, बोरिंग और फलदार व इमारती वृक्षों को विभाग ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे कई ग्रामीण बेघर हो गए। विभाग विगत दो वर्षों से मुआवजा देने में आनाकानी कर रहा है। इससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से भौरट बांध परियोजना अंतर्गत आने वाले डूब क्षेत्र एवं सेतु निर्माण निगम द्वारा क्षतिग्रस्त किए गए मकान आदि का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान केशर देवी, हरनारायण पाल, हरगोविंद कश्यप, उत्तम सिंह, चुन्नीलाल, रूपसिंह, पवन, रामदास, बस्सू पाल, राजसिंह, अशोक कुमार, किशन, भरतराम, रामचरन, राकेश, दम्मा पाल, बुदुआ, चिप्पा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed