{"_id":"6a93390ce19711ff340795fc","slug":"separate-waiting-rooms-will-be-built-for-general-and-sleeper-class-rail-passengers-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-162211-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनरल व स्लीपर क्लास रेल यात्रियों को बनेगा अलग वेटिंग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनरल व स्लीपर क्लास रेल यात्रियों को बनेगा अलग वेटिंग रूम
Sun, 30 Aug 2026 01:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर अब जनरल और स्लीपर क्लास रेल यात्रियों को अब अलग वेटिंग रूम बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा। अभी तक रेलवे स्टेशन पर एक ही एसी श्रेणी का वेटिंग रूम संचालित हो रहा है। नया वेटिंग बनने से यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सकेगी।
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। यहां प्लेटफार्म पर जहां कुछ ही समय पूर्व बारह मीटर चौड़े फुटओवरब्रिज का निर्माण किया गया है, वहीं अन्य सुविधाओं में भी विस्तार किया जा रहा है। पुराने स्टेशन भवन में पूर्व में दो यात्री प्रतीक्षालय थे, जो बीते एक वर्ष पूर्व बंद कर दिए गए और उनके स्थान पर पुराने वेटिंग हॉल को आधुनिक एसी वेटिंग हॉल में कन्वर्ट कर दिया गया। साथ ही यहां यात्रियों की सुविधाओं के लिए शौचालय, पंखा, लाइटिंग व अनाउंस सिस्टम भी लगाया गया है, ताकि यात्रियों को ट्रेनों के आने का अनाउंस सुनाई दे सके। वहीं अब रेलवे द्वारा जनरल और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के लिए एक और नया बड़े हॉलनुमा प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। यह नया हॉलनुमा बड़ा वेटिंग प्लेटफार्म संख्या एक पर पार्सल कार्यालय के पास से प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के पास तक बनाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही रेलवे द्वारा यहां नया प्रतीक्षालय बनाया जाएगा। इस प्रतीक्षालय में भी यात्रियों की सुविधा के लिए बेंच, अनाउंस सिस्टम, पंखे, शौचालय आदि के इंतजाम भी किए जाएंगे।
ललितपुर रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म एक पर नया प्रतीक्षालय बनाया जाना है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण शुरू किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।