फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   senior citizens intrusted in vaccination

वृद्घजनों ने टीकाकरण में दिखाई रुचि

Sat, 06 Mar 2021 01:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
senior citizens intrusted in vaccination
बानपुर में टीकाकरण के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लगाए जा रहे टीकाकरण में तृतीय चरण में लाभार्थी रुचि दिखा रहे हैं। शुक्रवार को 33 सत्रों में 2209 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इनमें 1836 वृद्धजनों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। साथ ही 335 हेल्थ केयर वर्करों को द्वितीय डोज दी गई। वहीं छूटे हुए 38 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन किया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मी व द्वितीय चरण में फ्रंटलाइन वर्करों को डोज दी गई है। अब एक मार्च से वैक्सीनेशन का तृतीय चरण शुरू हो गया है। इसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों का डाटा कोविन पोर्टल से अपलोड कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। तृतीय चरण के वैक्सीनेशन में लाभार्थी डोज लगवाने में रुचि ले रहे हैं। लगातार लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में 33 सत्रों में टीकाकरण किया गया। इसमें शहर में चार सत्रों में 142 लाभार्थी, ब्लाक तालबेहट में 397, महरौनी में 253, मड़ावरा में 225, बार 310, बिरधा 271, जखौरा में 238 वृद्धजनों को टीकाकरण किया गया। वहीं 335 हेल्थ केयर वर्करों को वैक्सीन का दूसरा डोज दिया गया। इसके अलावा छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों में 38 लाभार्थियों को वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
दूसरे दिन 100 लोगों को टीकाकरण किया
बानपुर। शुक्रवार को कस्बा स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर वृद्घजनों का टीकाकरण किया गया। दूसरे दिन 100 लोगों को टीकाकरण किया गया।
तृतीय चरण के टीकाकरण में दूसरे दिन लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सर्व प्रथम वृद्घजनों के आधार कार्ड से कार्ड जारी किया गया। जिसके बाद डाटा को कोविन पोर्टल पर अपलोड किया गया। जिसके बाद बारी आने पर टीकाकरण किया गया। यहां पर टीकाकरण के दौरान लोगों को टीके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। जिसके बाद टीकाकरण किया गया। डोल लगने के बाद लाभार्थियों को 30 मिनट तक प्रतीक्षा कक्ष में बिठाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य की जानकारी लेकर घर जाने दिया। यहां पर टीकाकरण में एक सत्र में 100 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान एमओआईसी डॉ. नवनीत कुमार, विकास श्रीवास्तव, मनीष कुमार, राजीव पस्तोर, केके रिछारिया, हरिशंकर पाठक, सरोज बुंदेला, हरिशंकर यादव, मूर्ति, महिपाल सिंह, इंदल सिंह, रविकांत लिटौरिया, जमुना यादव, अखिलेश कुमार आदि समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed