फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   self help group women meeting

महिलाएं समूह से जुड़कर बना सकती हैं अपना भविष्य

Thu, 24 Dec 2020 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
self help group women meeting
कैप्सन - कार्यक्रम में मौजूद महिलाए - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। श्री मर्दन सिंह इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर महिला किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक महिलाओं को समूह से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कोरोना कॉल में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देेकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कहा कि महिलाएं समूह से जुड़कर अपना भविष्य बना सकती हैं।
विज्ञापन

आजीविका मिशन के तहत महिला किसान सम्मेलन में ग्राम कड़ेसराकलां की कलावती ने फसल पीली पड़ने की रोकथाम, ग्राम करीला की देवा कुशवाहा ने जैविक कीटनाशक घर में बनाने तथा और रामकुंवर ने दवा बनाने के तरीकों को बारे में जानकारी दी। विधायक रामरतन कुशवाहा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने परंपरागत खेती के तौर तरीके बदलने का अधिकारियों से आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्ष 2017 में तेलगांना से आए महिला समूहों ने जिले की महिलाओं को समूह बनाकर रोजगार करने की जो अलख जगाई थी, वह मशाल का रूप ले चुकी है। उन्होंने महिलाओं से अधिक तेजी से कार्य करने का आह्वान किया। मेला आयोजक उपायुक्त स्वत: रोजगार रवींद्र वीर सिंह ने कहा कि विकासखंड तालबेहट में 32 समूहों के माध्यम से 3500 महिलाएं जुड़ चुकी हैं। कोरोना कॉल में समूहों के माध्यम से महिलाओं ने पांच लाख मॉस्क का निर्माण किया। तेरई फाटक के एक समूह का वार्षिक लेन- देन दो करोड़ दो लाख रुपये से अधिक है। उन महिला समूहों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कोरोना संकट के समय विभिन्न उत्पाद तैयार कर कीर्ति मान बनाया। 101 महिला समूहों को एक करोड़ एक लाख रुपये की धनराशि का चेक दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, एसडीएम अनिल कुमार, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ, ब्लाक प्रमुख ऊषा रानी और नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने विचार रखे। संचालन उदय प्रकाश गुप्ता ने किया। खंड अधिकारी अर्जित प्रकाश ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed