{"_id":"5f4a93818ebc3e3cf76a47cd","slug":"searching-fast-for-missing-person-lalitpur-news-jhs1750017136","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांध के गेट खुलने से वेतवा नदी में बहे युवक का मिलना हुआ मुश्किल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांध के गेट खुलने से वेतवा नदी में बहे युवक का मिलना हुआ मुश्किल...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना कोतवाली के राजघाट चौकी अंतर्गत राजघाट बांध से निकली बेतवा नदी का पुल पार करते समय बहने वाले युवक के मिलने की आस अब बहुत कम ही रह गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा युवक की खोज के लिए फतेहपुर और अशोकनगर से एनडीआरएफ की टीमें बुलवाई गई थीं, लेकिन अब शनिवार को राजघाट बांध के गेट एक बार फिर से खोलकर लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिससे युवक की खोज के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन भी रोकना पड़ा है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नकवाना, हाल शहर के मोहल्ला नेहरूनगर निवासी दीपक उर्फ पप्पू (35 वर्ष) पुत्र कोमल अपने साले महेश यादव (40 वर्ष) के साथ बुधवार को रिश्तेदारी में चंदेरी के पास ग्राम चुरारी से लौट रहे थे। अभी वह राजघाट में बेतवा नदी पर ही पहुंचे थे कि राजघाट बांध के गेटों से छोड़े जा रहे पानी को देखते हुए आगे बढ़ रहे थे कि अचानक से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पुल पर नदी के किनारे होने के कारण वह बाइक समेत बेतवा नदी में गिर गए। यह देख आसपास के लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन नदी के तेज बहाव में बहते चले गए। इसकी जानकारी लगते हुए नदी के पास में ही मौजूद राजघाट चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। यह देख आसपास के ग्रामीण व पुलिस कर्मचारी नदी के किनारे-किनारे उन्हें बचाने के लिए दौड़े, जिस पर एक युवक दीपक उर्फ पप्पू नदी में करीब एक किलोमीटर आगे किसी प्रकार किनारे लग गया, जिस पर ग्रामीणों ने उसे बेहोशी हालत में पकड़ लिया, मौके पर पहुंची राजघाट चौकी पुलिस ने बेहोशी हालत में घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार को पहुंचाया, जहां से उसे झांसी रिफर कर दिया गया था। वहीं दूसरे युवक की पुलिस टीम व ग्रामीणों द्वारा रात भर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने फतेहपुर एवं मध्य प्रदेश के जिला अशोकनगर से एनडीआरएफ व पीएसी की टीमें बुलाई गईं और मोटरवोट से नदी में प्रशिक्षित खोतागोरों द्वारा युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन चौथे दिन तक उसका कहीं पता नहीं चल सका है। वहीं अब चौथे दिन शनिवार की सुबह राजघाट बांध में ऊपरी क्षेत्र एवं मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते अचानक से जल स्तर बढ़ गया। जिसके चलते बांध के गेट खोलकर शनिवार को लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ऐसे में टीमों द्वारा भी खोजबीन का रेस्क्यू ऑपरेशन भी बाधित हो गया। वहीं उक्त युवक के साथ नदी में गिरने वाली बाइक भी नहीं मिल सकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीन दिन से लगातार रेस्क्यू किया जा रहा था लेकिन अब तक नदी में बहने वाला युवक नहीं मिल सका है, फिलहाल गेट बंद होने के बाद फिर से खोजबीन की जाएगी।