फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Search for land for construction of Baraat Ghar in Gram Panchayats begins

Lalitpur News: ग्राम पंचायतों में बरात घर निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू

Mon, 14 Apr 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Search for land for construction of Baraat Ghar in Gram Panchayats begins
- शासन की घोषणा के बाद सक्रिय हुआ पंचायती राज विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक ग्राम पंचायत में बरात घर निर्माण कराने की घोषणा की थी। जिससे बड़ी ग्राम पंचायतों ने कार्ययोजना में भी शामिल किया है। अब ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा की भूमि चिंह्ति करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिससे बजट आवंटन के बाद इनका निर्माण कार्य जल्द की करा दिया जाएगा।
ग्रामीण इलाकों में पहले स्कूल व अन्य सरकारी भवनों में बरात को रुकने की व्यवस्था होती थी। लेकिन शासन ने सरकारी भवनों के ऐसे निजी कार्यक्रम के उपयोग पर रोक लगा दी। अब ग्रामीण इलाकों में बरात आती है, तो बरातियों को खुले स्थानों पर ठहराना पड़ता है। जिसके लिए वर पक्ष गांव में बरात ले जाने के तैयार नहीं होते हैं। कन्या पक्ष के परिजन को मजबूरी में शहरी क्षेत्र में विवाह घर लेकर शादी करनी होती है। इससे लोगों को ग्रामीण परिदृश्य में होने वाली शादी व पुराने रीति-रिवाज देखने को नहीं मिलते हैं। ग्रामीणों की समस्या को दूर करने के लिए शासन ने ग्रामीण इलाकों में बरात घर बनाने का निर्णय लिया है। इस घोषणा से ग्राम प्रधानों में अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राम प्रधानों के कार्यकाल का यह अंतिम वर्ष चल रहा है। इसलिए वह अपने कार्यकाल में बरात घर का निर्माण कर वाहवाही लेना चाह रहे हैं। हालांकि शासन से इसके लिए अभी गाइडलाइन नहीं आई है, लेकिन फिर भी भूमि की तलाश जारी कर दी है, जिससे शासनादेश आने के बाद प्रस्ताव तैयार कर इसका निर्माण कराया जा सके।
विज्ञापन

-------------
शासन ने ग्रामीण इलाकों में बरात घर निर्माण की घोषणा की है, हालांकि अभी इस संबंध में विस्तृत आदेश नहीं आया है। लेकिन प्रथम चरण में बड़ी ग्राम पंचायतों में भूमि को चिंह्ति कराने के लिए सचिवों को मौखिक रूप से कहा गया है। जिससे शासनादेश के बाद तेजी से इस पर कार्य हो सके। -नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed