फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   SDM and police caught a pickup full of rice

Lalitpur News: एसडीएम और पुलिस ने चावल से भरी पिकअप पकड़ी

Fri, 22 Aug 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
SDM and police caught a pickup full of rice
-पिकअप में सरकारी चावल होने का अनुमान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। बृहस्पतिवार की रात उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चावल से भरी एक पिकअप को पकड़कर कोतवाली में खड़ा करवा दिया। पिकअप चालक अधिकारियों को मौके पर पिकअप में भरे चावल के प्रपत्र नहीं दिखा सका।

सरकारी उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से गांवों में निवास करने वाले गरीबों को कम दाम पर चावल और गेहूं उपलब्ध करा रही है। कुछ लोग गरीबों को मिलने वाले इस चावल को कम दाम में खरीदकर उसे मध्य प्रदेश में बेचकर पैसा कमाने के गोरखधंधा कर रहे है। बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली कि सरकारी चावलों से भरी एक पिकअप झांसी की ओर जाने वाली है। जिस पर उपजिलाधिकारी व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा दोनों राजमार्ग पर खड़े हो गए। कुछ देर बाद जैसे ही पिकअप वहां से गुजरी पुलिस ने उसे रोककर चालक से उसमें भरे चावल के प्रपत्र मांगे तो वह कोई प्रपत्र न दे सका। जिस पर उपजिलाधिकारी ने पिकअप को कोतवाली में खड़ा करवा दिया। पिकअप मालिक बांसी का बताया जा रहा है और चालक मध्य प्रदेश के चकरपुर का बताया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्ति विभाग को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार को वह इसकी जांच करेंगे, इसके उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed