फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Screening of the child at the time of admission will be action

प्रवेश के समय बच्चे की स्क्रीनिंग हुई तो होगी कार्रवाई

Sat, 11 Mar 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 11 Mar 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
 Screening of the child at the time of admission will be action
school, lalitpur news - फोटो : demo
  
विज्ञापन

ललितपुर। नगर संसाधन केन्द्र में बीएसए ने निजी मान्यता प्राप्त अंग्रेजी माध्यम के प्रबंधक/ प्रधानाचार्यो की बैठक लेते हुए उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोई विद्यालय न तो कैपिटेशन शुल्क लेगा और न ही कोई किसी बालक या उसके माता-पिता या संरक्षक की स्क्रीनिंग करेगा। उन्होंने किसी भी छात्र को शारीरिक दंड नहीं देने की भी हिदायत दी है।      
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि समस्त प्रबंधक/प्रधानाचार्य शासन द्वारा निर्धारित मानकों को पूर्ण करते हुए विद्यालय का संचालन करें। विद्यालय में निर्धारित पाठ्य पुस्तकें ही चलाई जाए। प्रवेश के समय किसी भी अभिभावक को बच्चे की यूनिफार्म, पुस्तकें किसी फर्म विशेष से क्रय करने के लिए बाध्य नहीं किया जाए और निर्धारित शुल्क का 80 प्रतिशत कार्यरत अध्यापक/कर्मचारियों को वेतन के रूप में वितरित करें। बच्चों को पढ़ाना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। नवीन शैक्षिक सत्र में अलाभित समूह के 1000 बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार का दंड नहीं देने एवं अवकाश तिथियों में विद्यालय बंद रखने के सख्त निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल ने कहा कि स्कूल में निर्धारित शुल्कों के अतिरिक्त किसी भी प्रकार के अन्य शुल्क अभिभावकों से न लिए जाए। यदि अभिभावकों से प्रतिबंधित शुल्क लेने के साक्ष्य पाए जाते हैं तो ऐसे विद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने सभी प्रबंधकों से अपने विद्यालय की प्रत्येक वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट जमा कराने व अपने विद्यालय में अलाभित समूह के बच्चों के 25 प्रतिशत प्रवेश के लिए स्थान रिक्त रखने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से सह-समन्वयक संजय कुमार श्रीवास्तव, शिवदत्त विदुआ सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाध्यापक/प्रबंधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed