{"_id":"5fee39938ebc3e3ba64213d9","slug":"school-expenses-crisis-lalitpur-news-jhs1849030158","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के खर्चे का भुगतान करना हो रहा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के खर्चे का भुगतान करना हो रहा मुश्किल
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते प्राईवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन के बैनर तले विद्यालयों के प्रबंधकों ने निजी विद्यालयों की समस्याओं एवं उनके प्रति किए जा रहे भ्रामक प्रचार को लेकर ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा गया कि विद्यालय बच्चे नहीं आ रहे हैं, लेकिन उनके खर्चे यथावत जारी हैं। शिक्षक और शिक्षिकाओं के वेतन भुगतान का भी दबाव है। ऐसे में विद्यालयों के खर्च का भुगतान करना मुश्किल हो रहा है। प्राइवेट विद्यालयों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की जाए।
ज्ञापन देते हुए बताया कि जिले में कोविड 19 के संक्रमण के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। अभिभावकों की सुविधा के अनुसार लगभग सभी विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है। विद्यालयों को अध्यापक/ अध्यापिकाओं एवं अन्य कर्मचारियों का वेतन यथावत देना ही पड़ रहा है। विद्युत बिल, जलकर एवं जलमूल्य, गृहकर आदि का भुगतान, विद्यालय में प्रयोग में लाई जाने वाली सामग्री, विद्यालय भवन आदि के रखरखाव आदि का खर्च यथावत है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्राइवेट विद्यालयों के लिए आर्थिक राहत पैकेज की घोषणा की जाए।
इस मौके पर संचालक मंडल के गोविंद व्यास, विजय सिंह यादव, अक्षय अलया, अजय श्रीवास्तव, दिनेश साहू, मोहन सैनी, श्रीराम नामदेव, ध्यान सिंह, ध्रुव साहू, राजीव ताम्रकार, राकेश राठौर, रामस्वरूप नामदेव, रामसेवक, कौशल किशोर गोस्वामी आदि शामिल रहे।