फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   School children will get cool water during scorching summer days

Lalitpur News: भीषण गर्मी के दिनों में स्कूली बच्चों को मिलेगा ठंडा पानी

Mon, 29 Apr 2024 03:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
School children will get cool water during scorching summer days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी में ठंडे पानी को लेकर बच्चों व शिक्षकों की परेशानी को देखते हुए अब प्रत्येक स्कूल में मिट्टी के दो बड़े मटके रखे जाएंगे। इनमें पानी भरने की जिम्मेदारी रसोईया को दी गई है।
यहां 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं, इनमें करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राएं हैं। एक अप्रैल से शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है। स्कूलों में पानी की व्यवस्था तो है, लेकिन इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी में गर्म हो जाता है। इस कारण बच्चों को अपने घर से ठंडा पानी लाना पड़ रहा था। बच्चों को स्कूल में ही ठंडा पानी उपलब्ध कराने के लिए बीएसए हरिकेश यादव ने दो-दो मिट्टी के मटके रखने के निर्देश दिए हैं। स्कूल की कंपोजिट ग्रांट की धनराशि से ये मटके खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिकेश यादव ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में दो-दो मिट्टी के घड़े रखने के निर्देश दिए गए हैं। रसोईया इन घड़ों में पानी भरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
स्कूलों में बने मतदेय स्थलों पर भी दो घड़े : बच्चों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के साथ 20 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बने मतदेय स्थलों पर पानी पीने के लिए मिट्टी के दो-दो घड़े रखे जाएंगे। वोटिंग वाले दिन सुबह 7 बजे से मतदान पूर्ण होने तक रसोईया द्वारा घड़ों में पानी भरा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article