{"_id":"571d226f4f1c1b967f8b562a","slug":"school-child-reached-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों को मिलेगा ठंडा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों को मिलेगा ठंडा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
water
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पेयजल की समस्या से जूझ रहे विद्यालय के बच्चों को अब ठंडे पानी का इंतजाम होगा। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने प्रत्येक विद्यालय में दो घड़े रखने के आदेश जारी किए हैं। इससे बच्चों के कंठ ठंडे पानी से तर हो सकेंगे।
सूखे के कारण भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। इसका असर परिषदीय स्कूलों की पेयजल व्यवस्था पर पड़ा है। इस समय जिले के 320 स्कूलों में पेयजल का संकट बना हुआ है। इन स्कूलों में बच्चों को घर से पानी की बोतल साथ लेकर आना पड़ रहा है, जो स्कूल समयावधि तक नहीं चल पाता है।
जिससे बच्चों को बीच में ही कक्षा छोड़ घर लौटना पड़ता है। इसे जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने संज्ञान में लेकर बीएसए शमीम खानम को निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुपालन में उन्होंने स्कूलों में दो-दो घड़े रखवाने के लिए समस्त खंड शिक्षा अधिकारी को आदेशित किया है। खंड शिक्षा अधिकारियों ने सोमवार से इस आदेश का पालन के लिए संकुल प्रभारियों से कहा है। जिलाधिकारी के इस कदम से बच्चों को स्कूलों में ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
बता दें पिछले दिनों जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शमीम खानम ने पेयजल की समस्या को जानने के उद्देश्य से सर्वे कराया था। जिसमें 217 प्राथमिक एवं 103 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पेयजल की समस्या उजागर हुई थी। सबसे ज्यादा ब्लाक जखौरा के 58 प्राथमिक एवं 25 पूर्व माध्यमिक स्कूल प्रभावित हैं। ......
यह है ब्लाकवार स्थिति
ब्लाक बार में 25 प्राथमिक, 12 पूर्व माध्यमिक, महरौनी में 55 प्राथमिक, 32 पूर्व माध्यमिक, मड़ावरा में 11 प्राथमिक, 6 पूर्व माध्यमिक, बिरधा में 39 प्राथमिक और 15 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, ब्लाक तालबेहट में 29 प्राथमिक व 13 पूर्व माध्यमिक में पीने के पानी की समस्या है।