{"_id":"5761ac564f1c1b4d1f11d19c","slug":"school-admisition","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धन परिवारों के बच्चों से मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धन परिवारों के बच्चों से मांगे आवेदन
lalitpur
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
school, lalitpur news
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए निर्धन परिवारों के बच्चों से 25 जून तक आवेदन मांगे हैं। आने वाले दिनों में प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है।
नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1) (ग) के अंतर्गत दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। पूर्व बीएसए के कार्यकाल में कुल 38 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, इनमें से 21 पात्रता के अभाव में निरस्त कर दिए गए हैं। वर्तमान बीएसए संतोष कुमार राय ने आवेदन पत्र लेने की प्रक्रिया को जारी रखा है। अब आवेदन पत्र 25 जून तक स्वीकार किए जाएंगे।
डीएम ने लौटाई फाइल
दुर्बल वर्ग के बच्चों को प्रवेश देने की फाइल डीएम के समक्ष रखी गई थी, इस पर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने एक परिवार के तीन बच्चों को प्रवेश देने पर बीएसए से सवाल किए। उनका कहना था कि क्या योजना एक ही परिवार के लिए संचालित हो रही है, जिसका जवाब बीएसए के पास नहीं था। इस पर उन्होंने फाइल लौटा दी है।
विज्ञापन
दुर्बल वर्ग के बच्चों को प्रवेश तीन चरणों में दिए जाने हैं, जिसके तहत 25 जून तक आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं। शीघ्र ही प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।
- संतोष कुमार राय
बीएसए