फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Scam: LUCC director arrested

घोटाला : एलयूसीसी का डायरेक्टर गिरफ्तार

Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Scam: LUCC director arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। करोड़ों रुपये के चिटफंड घोटाले में पुलिस ने शनिवार को एलयूसीसी के निदेशक राघवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कंपनी से संबंधित प्रपत्र और तकनीकी उपकरण बरामद हुए। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी निदेशक जालौन जनपद के कोतवाली कोंच के गांव घुसिया का रहने वाला है।

चिटफंड घोटाले की जांच में पुलिस को पता चला कि द लोनी अर्बन मल्टी-स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) के कोंच शाखा में बतौर निदेशक काम करने वाले राघवेंद्र सिंह ने आर्थिक लाभ के लिए धोखाधड़ी की। उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर आम लोगों से रुपये निवेश कराकर हड़प लिए। जब निवेशकों ने पैसे मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। फिर पुलिस ने जाल बिछाते हुए उसे सदर कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के मुख्य संचालकों सहित अब तक 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कंपनी का सीएमडी समीर अग्रवाल दुबई में है।
विज्ञापन

उसपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed