फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sardar patel jayanti

सरदार पटेल ने की थी अखंड राष्ट्र की स्थापना

Sun, 01 Nov 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sardar patel jayanti
महापुरुषों की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित करते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लौह पुरुष पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तिलक यादव ने कहा कि लौह पुरुष ने रियासतों का विलय करके अखंड राष्ट्र की स्थापना की थी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल, महर्षि वाल्मीकि और आचार्य नरेंद्र देव के चित्रों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा ब्लाक मड़ावरा के ग्राम गुढ़ा पड़रिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव समाजवादी दल के प्रमुख सिद्धांतकार थे। आचार्य नरेंद्र देव अध्यापक के रूप में उच्च कोटि के निष्ठावान शिक्षक थे। इसके अलावा उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को समाज को नई दिशा देने वाला बताया।
विज्ञापन

संचालन सरफराज अली ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, पूर्व विधायक फेरनलाल अहिरवार, कृष्ण स्वरूप निरंजन, फूलसिंह नन्ना, ज्योति सिंह लोधी, अमर सिंह, विजय सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, हृदेश यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, प्रकाश पाल, नीलेश झा, संतोष पटेल, अरविंद पटेल, पीतांबर पटेल, आलोक पटेल, घनश्याम पटेल, शेर सिंह पटेल, चक्रेश तोमर, बृजेंद्र सिंह, जगदीश कुशवाहा, गीता मिश्रा, नईम खान, परवेज, नीलू कुशवाहा, तौसीफ अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललितपुर। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने घंटाघर के पास सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि सरदार पटेल बहुत साहसी एवं जीवट व्यक्ति थे। उन्हीं की बदौलत ही हमें संयुक्त भारत मिला है। कार्यक्रम के समापन के बाद जेल चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि की पूजा - अर्चना की। इस मौके पर बुुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, बब्बूराजा बुंदेला, वंशीधर श्रीवास, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रमेश खटीक, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गंधर्व सिंह लोधी, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महेश भैया, घनश्याम साहू, डा. दीपक चौबे, भगत सिंह राठौर, देवेंद्र गुरु, अवतार सिंह अंडेला, दुर्गप्रताप सिंह लोधी, रमन सरदार आदि उपस्थित रहे।
माल्यार्पण कर मनाई जयंती
महरौनी। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष महरौनी अमर सिंह यादव ने इंद्रा चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माला पहनाकर जयंती मनाई। उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कालका यादव एडवोकेट, सरफराज एडवोकेट, बृजेंद्र यादव, रितेश साहू, शानू अहिरवार, रामन सिंह, नोने राजा बारोन, बिल्ले तिवारी, रामेश्वर केवट ,संतोष पटेल आदि उपस्थित रहे।
रंगोली में क्रांति और चित्रकला में मुस्कान प्रथम
ललितपुर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाचार्य पूनम मलिक ने सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। शिक्षिका सोनाली सूर्यवंशी, आशीष तिवारी ने अपने विचार रखे। नूपुर श्रीवास्तव ने देश भक्ति गीत गाया। वहीं, छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महर्षि वाल्मीकि के बारे में भी बच्चों को बताया गया। छात्राओं कीे रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर क्रांति यादव, द्वितीय स्थान रिया सेन, तृतीय स्थान पर स्नेहा जोशी रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मुस्कान राजपूत, द्वितीय स्थान पर प्राची साहू, तृतीय स्थान पर प्राची सेन रहीं व कल्पना, आशिया, तमन्ना, पलक कौशिक द्वारा नाटक की प्रस्तुति दी गई। गीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कल्पना झॉ, द्वितीय स्थान पर आराधना साहू, तृतीय स्थान पर सुमन रही।
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। महर्षि वाल्मीकि की जयंती भी मनाई गई। प्राचार्य प्रो. केशव देव, प्रो. अर्चना सिरोठिया, डॉ डी.के. साहू, प्रो. अनुराधा ने क्रमश: सरदार पटेल एवं महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डा अजय कुमार, डा मनीष कुमार वर्मा, डा रविंद्र कुमार सरोनिया, डा. सतीश कुमार, सीके लोहिया, प्रिंस राठौर आदि उपस्थित रहे। संचालन नोडल अधिकारी डा. रीतेश कुमार खरे ने किया।
रानी लक्ष्मीबाई महाविद्यालय में प्रबंधक राजेश यादव एवं प्राचार्य डा. नीराजंना तिवारी ने लौह पुरुष के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पिंकेश कुमार, आशीष कुमार, राहुल जैन, नरेंद्र रावत आदि उपस्थित रहे।
संविलियन विद्यालय खजरा ब्लॉक बार में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सरदार पटेल के अखंड भारत में दिए योगदान पर विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर ग्रामप्रधान रामसिंह राजपूत, प्रधानाध्यापक अरुण गोस्वामी, विशाल, भारती नायक, विमल कुमार गुप्ता, सूर्यप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड विधि महाविद्यालय पनारी में कॉलेज निदेशक व राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री केदारनाथ तिवारी के आतिथ्य में आयोजित संगोष्ठी में सरदार पटेल के योगदान पर चर्चा की गई। इसमें विधि छात्रों सहित रामनारायण मिश्र, चंद्रशेखर सोनी, हेमंत तिवारी, रूपेश साहू, बाबूलाल, पहलवान सिंह, अविनाश, देवेंद्र आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता राम सिंह राजपूत ने की।

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज में महर्षि वाल्मीकि एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने विचार रखे। डा. पारसनाथ यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित पावन ग्रंथ रामायण में प्रेम, त्याग, तप एवं यश की भावनाओं को महत्व दिया गया है। डॉ. सूर्यनाथ यादव ने कहा कि पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने वाले स्वतंत्रता सेनानी, अखंड भारत के प्रणेता लौह पुरुष सरदार भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। डा पूजा यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर गौरव यादव, डा वंदना याज्ञिक, डा अलका यादव, डॉ विनोद कुमार रजक आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रो रमेश चंद्र पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed