{"_id":"5fd9143f8ebc3e3eb532fd2a","slug":"sardar-patel-death-anniversary-tribute-lalitpur-news-jhs183571473","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर दी सरदार पटेल को श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर दी सरदार पटेल को श्रद्घांजलि
विज्ञापन
लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि व प्रतिमा पर माल्यार्पण करते भ
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल की प्रमुख भूमिका थी।
पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी ने कहा कि सरदार सही मायने में किसान नेता थे, उनका बारदोली का किसान आंदोलन भारतीय इतिहास में पहला व सबसे बड़ा आंदोलन कहा जाता है। महान व्यक्तित्व होने के बावजूद वह साधारण वेषभूषा में रहा करते थे। हरीराम निरंजन ने कहा कि वे राष्ट्र और संगठन के हित में कई बार त्याग करते हैं। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे ने कहा कि भारत की तमाम रियासतों के एकीकरण में उनकी महती भूमिका रही है। इस मौके पर बब्बूराजा बुंदेला, रमेश कुमार खटीक, नगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, देवेंद्र गुरु, महेश भैया, ध्रुव सिंह सिसौदिया, दीपक पाराशर, रुपेश साहू, नितिन पंथ, अजय, गब्बर अहिरवार, डा. तेजस्व श्रीवास्तव, दीपक वैद्य आदि मौजूद रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर सदर कांटा स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि सरदार पटेल का व्यक्तित्व बहुत विराट है। त्याग, बलिदान और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके अभूतपूर्व योगदान को भारत कभी नहीं भुला सकता।
विज्ञापन
इस मौके पर राकेश रजक, पुनीत देवलिया, नवनीत किलेदार, गिरधारी कुशवाह, प्रेमनामदेव, एनएसयूआई अध्यक्ष मोंटी शुक्ला, दीपेंद्र रावत, डा. रामसिहं यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष शेर सिंह यादव, संजीव सिरोठिया, गुलफान खान, जगदीश चौधरी, जगदीश कुशवाह, संदीप रजक आदि मौजूद रहे।