{"_id":"c82b443226e17b3575f37730d35652c1","slug":"sant-godse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गाड्गे ने जीवन भर गरीबों की सेवा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गाड्गे ने जीवन भर गरीबों की सेवा की
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। संत गाड्गे महाराज जन सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को संत
विज्ञापन
गाडगे महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत ने जीवनभर
गरीबों की सेवा की।
संत गाड्गे धर्मशाला स्थल पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिम्मत लाल श्रीवास एवं मोतीलाल रेंजर द्वारा किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद ने की। मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद राष्ट्रीय जनचेतना मंच के संयोजक व समाजसेवी राजेंद्र रजक ने कहा कि संत ने जीवन भर गरीबों और असहायों की मदद की। उन्होंने शराब निषेध के लिए जनसमुदाय को प्रेरित किया।
वहीं, नयनसी रजक ने कहा कि शराब व्यक्ति के जीवन को दीमक की तरह खोखला कर देती है। जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास ने कहा कि संत ने हमेशा मद्यपान का विरोध किया था।
अंत में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का समिति के सदस्यों ने सम्मान किया। वहीं, प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दयाराम श्रीवास, धनीराम रजक, महेंद्र रजक, हरीराम, ग्यासीलाल, मुन्ना लाल, मगन लाल, कुंवर बहादुर, अजय कुमार, वीरेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, सुंदर लाल, इमरत लाल, जानकी प्रसाद, सतनाम सिंह, राजेश राजन व देवीलाल आदि उपस्थित रहे। संचालन गयाप्रसाद ने किया। आभार हरीशंकर रजक ने जताया।