{"_id":"5d7d3dbc8ebc3e0142326ae7","slug":"sanchari-rog-niyantran-is-deading-in-nadanwara-lalitpur-news-jhs1480739141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दम तोड़ रहा नदनवारा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दम तोड़ रहा नदनवारा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान
विज्ञापन
नदनवारा में सीसी रोड पर हुआ जलभराव
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दम तोड़ता नजर आ रहा है। यहां सीसी सड़क पर जलभराव है। सड़क किनारे की पक्की नाली को बंद कर दिया गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना है।
संचारी रोगों पर अंकुश लगाने के लिए तृतीय चरण में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई व दूषित पानी देने वाले हैंडपंपों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को दी गई है। गांव की साफ-सफाई कराए जाने के लिए ग्राम प्रधानों को जागरूक किया गया है। झाड़ियों की कटाई कर साफ करने की जिम्मेदारी दी गई है। लेकिन, ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम नदनवारा में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को धता बताया जा रहा है। गांव में संचालित एक निजी स्कूल के बगल से गांव के लिए जाने वाले रास्ते में जलभराव है, जबकि सीसी सड़क बनी हुई है। नाली का भी पक्का निर्माण है। लेकिन, नाली को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसमें पत्थर डालकर मिट्टी से बंद किया गया है। इससे गली के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को मजबूरन गंदे पानी से गुजरना पड़ रहा है। इससे आसपास रहने वाले परिवारों को मलेरिया व मच्छर जनित रोग होने का भय सता रहा है। इतना ही नहीं सड़क के किनारे अन्य अतिक्रमण भी कर लिया है। इसके बाद भी जिम्मेदार मौन बने हुए हैं।
-----------
ग्राम नदनवारा में नाली तोड़कर कब्जा करने व पानी की निकासी रोकने का मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। जलभराव की निकासी कराई जाएगी।
विज्ञापन
- श्रवण कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी