फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Samajwadi Party protest in support of MP Ramjilal Suman in Lalitpur

UP: सांसद रामजीलाल सुमन के पक्ष में सड़क पर उतरी समाजवादी पार्टी, पुलिस से हुई नोकझोंक; जमकर की नारेबाजी

Sat, 29 Mar 2025 04:36 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 29 Mar 2025 04:36 PM IST
सार

-दलितों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे सपा - नेपाल सिंह 
-सपाईयों ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
-सपा जिलाध्यक्ष बोले भाजपा सरकार में बढ़ा अपराध का ग्राफ 

विज्ञापन
Samajwadi Party protest in support of MP Ramjilal Suman in Lalitpur
प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित आवास पर 26 मार्च को करणी सेना के पदाधिकारियों द्वारा आवास सहित उनकी गाड़ियों को निशाना बनाया गया। इतना ही नहीं सांसद के परिजनों पर हमला किया गया था। जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी एकजुटता के साथ शनिवार को सड़क पर उतरी और सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है। 

विज्ञापन

शनिवार को बाबा साहब अम्बेडकर पार्क में सपा नेताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हुआ। जहां भारी संख्या में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों से सपाईयों की नोकझोंक भी हुई। बाद में सपा जिलाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपाईयों ने बाबा साहब अम्बेडकर पार्क से पैदल चलते हुए तुवन चौराहा होते कलेक्ट्रेट परिसर में कूच किया। जहां सपाई पुलिस के घेरे में रहे। राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा सांसद एवं वरिष्ठ नेता रामजी लाल सुमन के घर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जब  लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन में सांसद सुरक्षित नहीं है, तो सोचो दलित वर्ग का क्या हाल होता होगा, इसी घटना से अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। योगी सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने नहीं संभल रही है। प्रदेश में गुंडाराज कायम है, आज हमारी बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, प्रतिदिन प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार जैसी कई घटनाएं घट रही हैं और सरकार अपनी झूठी उपलब्धियों का बखान कर रही हैं। 

विज्ञापन

इसके बाद झांसी ललितपुर लोकसभा बूथ प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह यादव ने कहा कि हम दलितों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि हमारे दलित समाज के सम्मान को ठेस पहुंचती है तो समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन छेड़ देगी। उन्होंने आगे कहा कि यह देश बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान से चलेगा, किसी की तानाशाही से नहीं चलेगा, मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। 

प्रदर्शन के दौरान अनुसूचित पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन घायल, जिला उपाध्यक्ष भजनलाल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष अंशुल जैन,युवजन सभा जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष ह्रदेश यादव मुखिया, पूर्व लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आकिब मंसूरी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष तुलसीराम अहिरवार, राममूर्ति तिवारी सहित अनेक सपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed