फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Sahara's 20 thousand investors will get 30 crores

Lalitpur News: सहारा के 20 हजार निवेशकों को 30 करोड़ मिलेंगे

Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sahara's 20 thousand investors will get 30 crores
ललितपुर। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिले के 20 हजार निवेशकों को 30 करोड़ मिलने की आस जगी है। जमाकर्ता वित्तीय हित संरक्षण अधिनियम के तहत जनपद में चिटफंड कंपनियों से पीड़ितों के चालीस हजार के करीब आवेदन जमा किए गए। इसमें बीस हजार मामले सहारा से जुड़े हैं। फिलहाल इन दावों की जांच दो राजस्व लेखपाल कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस व राजस्व की रिपोर्ट के बाद शासन को आख्या भेजी जाएगी। इसके साथ जिलाधिकारी आलोक सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। जिसमें मुख्य कोषाधिकारी, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा विभाग और पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर शामिल है। यह कमेटी जांच के बाद आने वाले आवेदनों के संबंध में रिपोर्ट तैयार करेगी।
विज्ञापन


कई चिटफंड कंपनियां लगा चुकी हैं लोगों को चपत
आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर जनपद में वर्षों से चिटफंड कंपनियां चपत लगाकर रफूचक्कर हो रही हैं। इसकी शुरुआत 1995 के बाद से हुई। इसके बाद कई चिटफंड कंपनियां आई और यहां के गरीब व मध्यमवर्ग के लोगों को लोभ-लालच देकर उनसे रुपये जमा करा लिए। जब रुपये लौटाने का समय आया तो यह कंपनियां भाग गईं।
विज्ञापन


चिटफंड कंपनियों के पीड़ित जमाकर्ताओं के आवेदन जमाकर्ता वित्तीय हित संरक्षण अधिनियम के तहत कराए गए। अभी तक करीब 40 हजार आवेदन जमा किए जा चुके हैं और इनके जांचने का कार्य किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलशन कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed