फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Safety nets installed on both sides of the cuts on the highway to prevent accidents.

Lalitpur News: हाईवे पर दुर्घटना रोकने के लिए कटों के दोनों ओर लगी सुरक्षा जाली

Sat, 18 Jul 2026 02:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Safety nets installed on both sides of the cuts on the highway to prevent accidents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में हाईवे पर हो रहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। हाईवे के कटों के दोनों ओर डिवाइडर पर लगभग 20 से 30 मीटर दोनों ओर जाली लगाई जा रही है। इससे डिवाइडर से सीधे क्रॉस कर सड़क पर नहीं आ सकेंगे। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सभी कटों के पास जाली लगाई जा रही है। सभी कट के पास बंद किया जाएगा।
जिले में हाईवे पर सड़कों को अलग-अलग करने के लिए डिवाइडर बनाए गए हैं। एक सड़क से दूसरी ओर जाने के लिए डिवाइडर के बीच से कट बनाए गए हैं, जहां से वाहन सीधे दूसरे मार्ग में प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन, कई स्थानों पर लोग सीधे डिवाइडर क्रॉस कर सड़क पर घुस जाते हैं। वहीं जानवर व लोग भी डिवाइडर से निकलकर में अनियंत्रित हो जाते थे। इससे दुर्घटनाएं हो जातीं थीं।
विज्ञापन

इन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एनएचएआई की ओर से कटों के ओर डिवाइडर पर सुरक्षा के लिए जाली लगाई जा रही है। यह जाली बीच डिवाइडर पर लगभग छह फिट ऊंचाई व 50 से 100 फिट आवश्यकता अनुसार लंबाई में लगाई जा रही है। इससे अब वाहन कटों के आस-पास से डिवाइडर क्रॉस करके नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हाईवे के सभी कटों के दोनों ओर डिवाइडर पर सुरक्षा जाली लगाई जा रही है। इससे दुर्घटना नहीं होगी। साथ ही सुरक्षित सफर भी कर सकेंगे।
- तनवीर सहरावत, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed