फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   sadansah ke bad ab talabpura ki bari

सदनशाह के बाद अब तालाबपुरा की बारी

Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
sadansah ke bad ab talabpura ki bari
सड़क से घर के बीच फीता लगाकर अतिक्रमण नाप करते नगर पालिका कर्मचारी। - फोटो : LALITPUR
सदनशाह के बाद अब तालाबपुरा की बारी
विज्ञापन

ललितपुर। सदनशाह क्षेत्र के बाद अब तालाबपुरा के वन-वे ट्रैफिक मार्ग से अतिक्रमण हटाने की तैयारी है। इस मार्ग पर जगह को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शनिवार को धनुषधारी मंदिर के पास सड़क से फीता लगाकर नाप जोख की गई। कई मकानों का एक से डेढ़ फिट एरिया अतिक्रमण में पाया गया। इस पर नगर पालिका कर्मियों ने उस हिस्से को लाल रंग से चिह्नित कर दिया।
पिछले दिनों प्रशासनिक अफसरों ने सदनशाह क्षेत्र में जिस कड़ाई से अतिक्रमण हटाया गया, उससे जनता में कड़ासंदेश गया है। शनिवार को एसडीएम सदर गजल भारद्वाज के निर्देश पर नियत प्राधिकरण के अवर अभियंता एसके प्रजापति, नगर पालिका के अवर अभियंता चंद्रशेखर अग्रवाल, लिपिक सुधीर रावत और नरेंद्र राठौर ने मोहल्ला तालाबपुरा में वन वे मार्ग पर अतिक्रमण की जगह को चिह्नित किया।
विज्ञापन

सड़क से फीता लगाकर नापजोख की गई। इसमें कई लोगों के मकान एक से डेढ़ फिट तक अतिक्रमण के दायरे में पाए गए। चिह्नींकरण की कार्रवाई धनुषधारी मंदिर से लेकर सावरकरचौक तक चली। इस मार्ग पर जगह-जगह अतिक्रमण है, जिस कारण यहां आए दिन वाहनों के जाम की स्थिति बन जाती है। जबसे इस मार्ग को वन-वे ट्रैफिक घोषित किया गया है, तब से इस मार्ग पर वाहनों का भारी दबाव बना रहता है। दूसरी ओर, बुढ़वार मार्ग पर भी जगह चिह्नित की गई। पालिका कर्मियों का कहना है कि अन्य मार्गों के आसपास का भी जगह चिह्नित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्ग पर कई बार जगह हो चुकी चिह्नित
स्टेशन मार्ग से लेकर महावीर प्याऊ तक कई बार अतिक्रमण की जगह को चिह्नित कराया जा चुका है। इसके बाद नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया, लेकिन राजनीतिक दबाव में आगे कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। हर बार नए सिरे से अतिक्रमण की जगह को चिह्नित कराने की बात उठती है, जिसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान फिस्स होकर रह जाता है। वर्तमान में कराए जा रहे चिह्नित जगहों पर अतिक्रमण हटता है या नहीं। इस पूरी कार्रवाई पर नगरवासियों की नजर बनी हुई है।

शहर में अतिक्रमण वाले जगहों को चिह्नित करने की कार्रवाई की जा रही है, जो आगे भी जारी रहेगी। जल्द ही अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। - डॉ. संजय कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed